Multai News Today: खेत में बनी झोपड़ी में आग, गाय-बछड़ा और कृषि उपकरण खाक
विजय सावरकर, मुलताई (Multai News Today)। बैतूल जिले की मुलताई तहसील के प्रभातपट्टन ब्लॉक के ग्राम मासोद में बीती आग लगने की बड़ी घटना हो गई। यहां पुलिस चौकी के पीछे स्थित खेत में गाय-बैल बांधने के कोठे में आग लगने से गाय, बछड़ा और कृषि उपकरण जलकर खाक हो गए।
मासोद निवासी हीरालाल साहू ने बताया कि शुक्रवार की रात 8 के लगभग खेत में बने गाय के कोठे से मैं गाय लगाने के बाद पशुओं का चारा-पानी कर दूध लेकर घर चला गया।

अज्ञात कारणों से लगी कोठे में आग (Multai News Today)
इसके बाद किसी अज्ञात कारण से आधी रात में शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात गोठे में आग लग गई। आग लगने का रात में पता ही नहीं चला। सुबह 6 बजे के लगभग खेत पड़ोसी धनराज धाड़से ने फोन लगाकर बताया कि आपका कोठा जल रहा है। मौके पर जाकर देखा तो सब जलकर खाक हो गया था।

आग लगने से एक लाख का नुकसान (Multai News Today)
आग लगने की इस घटना में दुधारू गाय सहित उसका बछड़ा एवं भूसा, 20 पाइप, खाद की बोरी सहित कृषि उपकरण उपकरण जलकर खाक हो गए। आग लगने की इस घटना में लगभग एक लाख की आर्थिक क्षति कृषक हीरालाल साहू को हुई है। (Multai News Today)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



