Aaj Ka Rashifal 15 February 2024 : वृष राशि के लिए ऊर्जा से भरा रहेगा दिन, विदेश से मिलेगी खुशखबरी
◾पंडित मधुसूदन जोशी
Aaj Ka Rashifal 15 February 2024 : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।
आज 15 फरवरी 2024, दिन मंगलवार का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 15 February 2024)
☀️1 मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए किसी नये काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आप अपने खर्चों को नियंत्रण करने की कोशिश करेंगे और आप अपनी योजनाओं को बनाने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ नई योजना की शुरुआत कर सकते हैं।
भौतिक विषयों में आपकी पूरी सोच रहेगी और आपकी सुख समृद्धि बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्मरण शक्ति पहले से बेहतर रहेगी। आप दिखावे के चक्कर में ना पड़ें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। आपको निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – गुलाबी है।
☀️2 वृष राशि :- आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको किसी विदेश में रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। दान धर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप अच्छे निवेश को करने की तैयारी कर सकते हैं। आपको अपने करीबियों का पूरा साथ मिलेगा।
परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की सलाह से आप आगे बढ़ेंगे, तो आप काफी सारी मुश्किलों से आसानी से बाहर निकाल सकेंगे। आपका कोई विरोधी आपके खिलाफ कोई साजिश रच सकता है। आपको माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो उन्हें कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – भूरा है।
☀️3 मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कोई बहुत बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने प्रयासों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी और धन धान्य में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक समय देना होगा। आपको जीवनसाथी के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है।
आपका कोई मित्र आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। कार्यक्षेत्र में आप किसी नए काम की योजना बना सकते हैं। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – ग्रे है।
☀️4 कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। सेवा क्षेत्र से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। विवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप अपने निजी मामलों में सहजता से आगे बढ़ें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
यदि आपने किसी योजना में धन का निवेश किया था, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। आप अपने पिताजी से अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं, जो विद्यार्थी विदेश से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें किसी संस्था से जुड़ने का मौका मिलेगा। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – महरून है।
- यह भी पढ़ें: Nothing Phone 2a: आ रहा नथिंग का नया मिड-रेंज स्मार्टफोन, प्रोसेसर और वेरिएंट में है जबरदस्त, इस दिन होगा लॉन्च
☀️5 सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी से बहसबाजी में ना पड़ें। सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता सता सकती है। आपके लंबे समय से रुके हुए काम गति पकडे़ेंगे।
स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को लेकर यदि आपने ढील बरती, तो वह बाद में कोई बड़ी बीमारी बन सकती है। आपको एक के बाद एक अच्छी सूचना सुनने को मिलती रहेगी। विवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपका कोई काम आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – आसमानी है।
- यह भी पढ़ें: Rajyasabha Chunav Candidate List : MP में राज्यसभा चुनाव के लिए BJP के उम्मीदवार घोषित, बीजेपी ने जारी की सूची
☀️6 कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचारकर निर्णय लेने के लिए रहेगा। अपनों के साथ विश्वास बनाए रखेंगे। यदि आप किसी से कोई बात बोलें, तो उसमें विनम्रता बनाए रखें। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम पर अच्छा खासा धन खर्च होगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है।
आप अपने रूटीन में बदलाव न लाएं। किसी सरकारी योजना में धन लगाने से पहले आप उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान दें। आपको परिवार में लोगों की बातों में आने से बचना होगा, नहीं तो उसमें आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – संतरी है। (Aaj Ka Rashifal 15 February 2024)
☀️7 तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए साख और सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। आप अपने घर की मरम्मत आदि कराने की भी योजना बना सकते हैं। आप सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे।
जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में तरक्की करते देख आपको प्रसन्नता होगी। आप किसी काम को समय से पहले पूरा करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj Ka Rashifal 15 February 2024)
- यह भी पढ़ें: Viral Jokes: पत्नी ने एक बोर्ड देखा- बनारसी साड़ी 10/- नायलॉन 8/- कॉटन 5/- पत्नी खुश हो के अपने पति से…
☀️8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए किसी बजट को बनाकर चलने के लिए रहेगा। आप अपने मामलों में लापरवाही ना करें और यदि आपने किसी से धन उधार लिया, तो आपको उसे उतार पाने में मुश्किल होगी। आप अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने में कोई कसर ना छोड़ें, नहीं तो लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी।
आपको किसी विपक्षी की बातों में आने से बचना होगा और स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को लेकर आपको ढील देने से बचना होगा। यदि आपके कामों में कुछ अड़चनें आ रही थीं, तो वह भी दूर होगी। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – श्वेत है। (Aaj Ka Rashifal 15 February 2024)
☀️9 धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए कला व कौशल में सुधार लेकर आएगा। रचनात्मक कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि आपके परिवार में वरिष्ठ सदस्य कोई सलाह दें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा से एक अलग जगह बनाने में कामयाब रहेंगे, जिसमें आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है।
व्यवसाय में दिन मजबूत रहेगा। आपको आर्थिक मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – स्लेटी है। (Aaj Ka Rashifal 15 February 2024)
- यह भी पढ़ें: UPSC CSE Notification 2024: UPSC सीएसई का नोटिफिकेशन जारी, जानें वैकेंसी, योग्यता, आवेदन समेत पूरी डिटेल्स
☀️10 मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको बड़ों की सोच पर चलना बेहतर रहेगा। घर परिवार में आप भौतिक वस्तुओं पर पूरा ध्यान देंगे। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हाथ लग सकती है। अपने परिजनों से आपको ताल-मेल बनाए रखना होगा। घर परिवार में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आपको किसी नए भवन और मकान आदि की प्राप्ति हो सकती है।
यदि आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। आपको लोगों की मानसिकता पर पूरा ध्यान देना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – केसरी है। (Aaj Ka Rashifal 15 February 2024)
- यह भी पढ़ें: Shama Sikander in black monokini : शमा सिकंदर ने ब्लैक मोनोकिनी में इंटरनेट पर मचाया तहलका
☀️11 कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य को पूरा करने के लिए रहेगा। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं और आप सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको अफवाह में आने से बचना होगा, नहीं तो आप किसी गलत बात पर शक कर सकते हैं। सहकारिता का भाव आपके मन में बना रहेगा।
आपको व्यर्थ की चर्चा में पड़ने से बचना होगा, लेकिन आप अपने कामों को पूरा करने के लिए अपने आलस्य को त्यागें, तभी वह पूरे होते दिख रहे हैं। बंधुत्व की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप घर परिवार में यदि किसी को सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – नीला है। (Aaj Ka Rashifal 15 February 2024)
- यह भी पढ़ें: Betul Samachar : आदिवासी युवक को किया नग्र, उल्टा लटका कर पीटा, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर
☀️12 मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने कामों में निसंकोच आगे बढ़ेंगे और आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से मेहमानों का आगमन लगा रहेगा। आप सभी को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आप सफल रहेंगे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।
आप अपने परिजनों का भरोसा भी आसानी से जीत पाएंगे। परिवार में सुख समृद्धि बढ़ाने से आप प्रसन्न रहेंगे और संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। आपको विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। काम-काज की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj Ka Rashifal 15 February 2024)
- यह भी पढ़ें: Betul Latest News : युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस भर्ती की कर रही थी तैयारी; युवक ने पीया जहर
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



