बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

दोहरी आफत: पहले लगा करंट, फिर कुत्तों ने बोला हमला

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल शहर के देशबंधु वार्ड में आज एक बंदर को दोहरी आफत से दो-चार होना पड़ा। पहले उसे ट्रांसफार्मर पर करंट लग गया। वह बेसुध था तभी कुत्तों ने उस पर हमला बोल दिया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस आरक्षक देवेंद्र माहोरिया ने मौके पर पहुंचकर उसकी जान बचाई।

    यह भी पढ़ें: देखें वीडियो… 80 फीट गहरे कुएं से गाय का रेस्क्यू

    प्राप्त जानकारी के अनुसार देशबंधु वार्ड में पानी की टंकी के पीछे लगे ट्रांसफार्मर से बंदर को करंट लग गया था। इससे वह घायल अवस्था में पड़ा था। यह देखकर क्षेत्र के कुत्तों ने उस पर हमला बोल दिया। यह देखकर कुछ लोगों ने बीचबचाव किया और पुलिस को सूचना दी। इस पर आरक्षक देवेंद्र माहोरिया मौके पर पहुंचे और मौजूद आम लोगों की सहायता से बंदर को रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे फॉरेस्ट गॉर्ड सारिका के सुपुर्द किया गया।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button