Funny Jokes In Hindi: हसबैंड ने ऑफिस में बैठे-बैठे फेसबुक पर पोस्ट किया, वाइफ ने किया ऐसा कमेंट…
Funny Jokes In Hindi: Husband posted on Facebook while sitting in office, Wife commented like this...

Funny Jokes In Hindi: सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है। सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। इसका कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। वर्तमान समय में स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए।
दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
फनी जोक्स – हंसना जरूरी है| (Funny Jokes In Hindi)
रोहन – मेरा बॉस सबको परेशान करता था.
तो कल शाम को मैंने उसके खाली टिफिन में
चुपके से एक चॉकलेट रख दी और एक पर्ची
डाल दी।
पर्ची में लिखा था – ‘जानू दोनों तुम ही खाना,
उस पागल को मत देना।’ आज बॉस लंगड़ाते
हुए ऑफिस आया था, चेहरा इतना सूजा हुआ
था कि एक आंख भी नहीं खोल पा रहा था।
पत्नी- इतने लेट कैसे हो गए, क्या अपनी ऑफिस वाली के साथ पिक्चर देखने गए थे?
संता- कभी तो शक मत किया करो?
पत्नी- तो फिर 7 बजे घर आने का टाइम होने के बाद भी रात 10 बजे क्यों आ रहे हो?
संता- वो क्या हो गया ना कि एक आदमी का 1000 रुपये का नोट गुम हो गया था।
पत्नी- अच्छा तो तुम क्या उसे ढूंढने में मदद कर रहे थे ?
संता- नहीं, मै उस नोट पर खड़ा था।
पत्नी- लाओ जल्दी कहां है वो नोट।
संता- ये लो 100 रुपए।
पत्नी- बाकी के 900 रुपए कहां गए।
संता- मुझे नोट उठाते हुए एक लड़की ने देख लिया
पत्नी- तब क्या हुआ?
संता- फिर लड़की को फिल्म दिखानी पड़ी, होटल में खाना खिलाना पड़ा और अब अपने स्कूटर से घर छोड़कर आया, तब जाकर ये 100 रुपए है। तारि तुम्हारी पानी पूरी का इंतेजाम हो सके, तुम्हे बहुत पसन्द है ना।
पत्नी- मेरा आप कितना ध्यान रखते हैं और मैं बेवजह शक कर रही थी

पत्नी: मैं बचूंगी नहीं मर जाउंगी!
पति: मैं भी मर जाऊंगा!
पत्नी: मैं तो बीमार हूं इसलिए मर जाउंगी लेकिन तुम किस लिए ??
पति: मैं इतनी खुशी बर्दाश्त नहीं कर पाउंगा…!!




