Indian Railways round trip discount: दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफ़ा: राउंड ट्रिप पैकेज में 20% छूट
Indian Railways round trip discount: दिवाली और छठ की छुट्टियां परिवार के साथ बिताने व काम से 5 हफ्ते का अवकाश लेने के इच्छुक लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे ने इन्हें बड़ी सौगात दी है। इसके लिए रेलवे ने भीड़ को कम करने के लिए राउंड ट्रिप पैकेज के लिए वापसी यात्रा के मूल किराए पर 20 प्रतिशत की छूट शुरू की है।
गौरतलब है कि भारतीय रेल भीड़ से बचने, परेशानी मुक्त बुकिंग सुनिश्चित करने के साथ-साथ यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयास कर रही है। इस त्योहारों के मौसम में भीड़भाड़ को कम करने और विशेष ट्रेनों सहित रेलगाड़ियों का दोनों तरफ से उपयोग सुनिश्चित करने के लिए रियायती किराए पर राउंड ट्रिप पैकेज नामक प्रायोगिक योजना तैयार करने का निर्णय लिया गया है।
दोनों यात्राओं के लिए बुकिंग पर छूट (Indian Railways round trip discount)
यह योजना उन यात्रियों पर लागू होगी जो कुछ खास निर्धारित अवधि के दौरान अपनी वापसी यात्रा भी चुनते हैं। इस योजना के तहत, समान यात्रियों के समूह के लिए आगे और वापसी दोनों यात्राओं के लिए बुकिंग करने पर छूट लागू होगी। वापसी यात्रा का यात्री विवरण आगे की यात्रा के समान होगा।

इसी महीने से शुरू होगी बुकिंग (Indian Railways round trip discount)
एआरपी तिथि 13 अक्टूबर 2025 के लिए बुकिंग प्रारंभ तिथि 14 अगस्त 2025 होगी। आगे की टिकट पहले 13 अक्टूबर 2025 और 26 अक्टूबर 2025 के बीच ट्रेन प्रारंभ तिथि के लिए बुक की जाएगी और बाद में 17 नवंबर और 1 दिसंबर 2025 के बीच ट्रेन प्रारंभ तिथि के लिए कनेक्टिंग यात्रा सुविधा का उपयोग करके वापसी यात्रा टिकट बुक की जाएगी।
अग्रिम आरक्षण अवधि लागू नहीं (Indian Railways round trip discount)
वापसी यात्रा की बुकिंग के लिए अग्रिम आरक्षण अवधि लागू नहीं होगी। उपरोक्त बुकिंग केवल दोनों दिशाओं के कन्फर्म टिकटों पर ही मान्य होगी। वापसी यात्रा के मूल किराए पर केवल 20 प्रतिशत की कुल छूट दी जाएगी।

किराया वापसी की नहीं अनुमति (Indian Railways round trip discount)
इस योजना के अंतर्गत बुकिंग आगे और वापसी दोनों यात्राओं के लिए समान श्रेणी और समान ओ-डी जोड़ी के लिए होगी। इस योजना के अंतर्गत बुक किए गए टिकटों के लिए किराया वापसी की अनुमति नहीं होगी।
- Read Also: LPG Subsidy 2025: उपभोक्ताओं को मिलती रहेगी सस्ती रसोई गैस, सरकार ने मंजूर की 42000 करोड़ की सब्सिडी
इन ट्रेनों पर लागू होगी योजना (Indian Railways round trip discount)
उपर्युक्त योजना फ्लेक्सी किराया वाली ट्रेनों को छोड़कर सभी श्रेणियों और विशेष ट्रेनों (मांग पर ट्रेनें) सहित सभी रेलगाड़ियों में मान्य होगी। किसी भी यात्रा में इन टिकटों में कोई संशोधन नहीं किया जाएगा। रियायती किराए पर वापसी यात्रा बुकिंग के दौरान कोई छूट, रेल यात्रा कूपन, वाउचर आधारित बुकिंग, पास या पीटीओ आदि स्वीकार्य नहीं होंगे।
एक ही माध्यम से होगी बुकिंग (Indian Railways round trip discount)
आगे और वापसी यात्रा के टिकट एक ही माध्यम से बुक किए जाने चाहिए जैसे इंटरनेट (ऑनलाइन) बुकिंग, या आरक्षण कार्यालयों में काउंटर बुकिंग। इन पीएनआर के लिए चार्टिंग के दौरान यदि कोई अतिरिक्त किराया वसूली होती है, तो कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। (Indian Railways round trip discount)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



