बड़ी खबरेंदेश/विदेशमहिला जगत/बाल जगतलाइफस्टाइल अपडेट

केले के छिलके की चटनी के आगे फेल हैं सारी चटनियाें का टेस्‍ट! इस तरह बनाए जमकर होगी तारीफ (Kachi kele ke chilke ki chutney recipe in hindi)

Kela Chilka ki Chatni| केले के छिलके की चटनी के आगे फेल हैं सारी चटनियाें का टेस्‍ट! इस तरह बनाए जमकर होगी तारीफ (Kachi kele ke chilke ki chutney recipe in hindi)
Image:google

Kachi kele ke chilke ki chutney recipe in hindi: ज्यादातर लोग कच्चे केले की सब्जी बनाने के लिए केले का इस्तेमाल करते हैं और उसके छिलके कूड़ेदान में फेंक देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि केले के छिलके में केले से ज्यादा आयरन, प्रोटीन और पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ऐसे में इस केले के छिलके का आपको भरपूर फायदा उठाना चाहिए और जब भी आप बाजार से कच्चा केला (Kela Chilka ki Chatni) खरीद कर लाए तो इसके छिलके को फेंकने के बजाय आप टेस्टी चटनी बना सकती है। जी हां ये चटनी (Kela Chilka ki Chatni) खाने में इतनी स्वादिष्ट होती है कि आप धनिया-पुदीना की चटनी तक खाना भूल जाएंगे।

केले की चटनी (Kela Chilka ki Chatni) बनाने के लिए जरूरी सामग्री

कच्‍चे केले के छिलके- 6

कसा हुआ नारियल- 1/2

कप -खसखस का पेस्‍ट

3 टेबल स्‍पून -हरी मिर्च

6 -कलौंजी- 1 टेबल स्‍पून

सरसों का तेल- 2 टेबल स्‍पून

नमक- स्वादानुसार

कच्चे केले की छिलके की चटनी (Kela Chilka ki Chatni) कैसे बनाएं

इस चटनी को बनाने के लिए आप सबसे पहले केले के छिलके को छीलकर अच्छे से साफ धो लें फिर इसमें नमक डालकर तब तक उबालें जब यह थोड़ा नरम ना हो जाए। जब नर्म हो जाए तो अलग निकाल लें। इसको उबालते वक्त यह ध्यान रखना है कि इसको ज्यादा पकाना नहीं है। नहीं तो इसका स्वाद अच्छा नहीं होगा।

उबलते समय पानी में तेल की कुछ बूंदे डाल दें जिससे इससे बर्तन में दाग नहीं लगते हैं। अब इन उबले हुए छिलकों को ठंडा करके कटी हुई हरी मिर्च कसा हुआ नारियल और खसखस के पेस्ट और एक चम्मच स्वाद अनुसार नमक डालकर मिक्सी में पीस लें। अब इस पेस्ट को कटोरी में डालकर हाथों से मसल लें। एक पैन में चटनी का तड़का तैयार करें और गर्म होने पर तेल डालकर चटनी को तड़का लगा दे और अच्छे से मिक्स करें। अगर आपको तड़का नहीं लगाना है तो ऊपर से सरसों का तेल डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें। अब केले के छिलके से बनी चटनी (Kela Chilka ki Chatni) तैयार है किसी भी रोटी या फिर पराठे के साथ खा सकते हैं।

Source: jantaserishta

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button