मध्यप्रदेश अपडेट

MP heavy rainfall alert: आज 10 जिलों में भारी बारिश, 13 अगस्त से फिर झमाझम

MP heavy rainfall alert: दो चक्रवातीय परिसंचरण और एक ट्रफ के एक्टिव होने से प्रदेश में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। आज प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। फिलहाल बारिश का दौर यूं ही जारी रहेगा। इसके बाद 13 अगस्त से एक और निम्र दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इससे पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश शुरू होने वाली है।

मौसम केंद्र भोपाल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज सोमवार को जबलपुर, रीवा और सागर संभाग के 10 जिलों में भारी बारिश होगी। हालांकि भोपाल, इंदौर और उज्जैन में मौसम साफ रहेगा। यहां तेज धूप खिली रहेगी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, मैहर, कटनी, जबलपुर, सिवनी और बालाघाट में तेज बारिश होने की चेतावनी जारी की है। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

मंगलवार को इन जिलों में भारी बारिश (MP heavy rainfall alert)

इसके बाद मंगलवार को पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, उमरिया, कटनी, पना, मैहर, सतना जिलों में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। इन जिलों में 64.5 से 115.5 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना व्यक्त की गई है।

13 को बन रहा लो प्रेशर एरिया (MP heavy rainfall alert)

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में एक मानसून ट्रफ और 2 चक्रवातीय परिसंचरण एक्टिव है। इनके कारण बारिश दोबारा शुरू हुई है। अब 13 अगस्त को बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और संलग्र पश्चिम-मध्य में एक निम्र दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

प्रदेश भर में होगी भारी बारिश (MP heavy rainfall alert)

मौसम वैज्ञानिक अरूण शर्मा के अनुसार इस लो प्रेशर एरिया के कारण पूरे प्रदेश में फिर से तेज बारिश का दौर शुरू होगा। 13-14 अगस्त से बारिश की एक्टिविटी तेज होगी। यानी, अगस्त के दूसरे पखवाड़े में प्रदेश में भारी बारिश का दौर बना रहेगा। इससे सूखे-सूखे बीते सावन के महीने की भरपाई हो सकेगी।

दस जिलों में पूरा बारिश का कोटा (MP heavy rainfall alert)

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक ग्वालियर समेत 10 जिलों में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। पूर्वी हिस्से यानी, जबलपुर, सागर, शहडोल और रीवा संभाग में औसत से 37 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से यानी, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में 25 प्रतिशत बारिश अधिक हुई है। सबसे ज्यादा बारिश गुना में हुई है। यहां 45.8 इंच बारिश हो चुकी है। निवाड़ी में 45.1 इंच, मंडला-टीकमगढ़ में 44 इंच और अशोकनगर में 42 इंच के करीब बारिश हो चुकी है। हालांकि इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में इस बार बारिश बहुत कम हुई है। (MP heavy rainfall alert)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button