MP Cooperative Bank Recruitment 2022: सहकारी बैंकों में निकली 2254 पदों पर भर्ती, फटाफट करें आवेदन, कल है आखरी तारीख
MP Cooperative Bank Recruitment 2022: मध्य प्रदेश के जिला सहकारी बैंकों में 2254 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए आवेदन का कल 25 दिसंबर को आखरी दिन है। यदि आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है, तो ये आपके पास आखरी मौका है। कल अंतिम तिथि के बाद आवेदन नहीं कर पाएंगे।
भर्ती के संबंध में जारी नोटिफिकेशन के अनुसार मध्य प्रदेश राज्य के 35 जिला सहकारी बैंकों में क्लर्क/कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती की जा रही है। मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित द्वारा 24 नवंबर को नोटिफिकेशन जारी किया गया था, जिसके मुताबिक एमपी कोऑपरेटिव बैंक भर्ती 2022 (MP Cooperative Bank Recruitment 2022 ) क्लर्क के 896 पदों और कंप्यूटर ऑपरेटर के 1358 पदों पर भर्ती की जानी है। हालांकि, इन पदों के लिए मध्य प्रदेश के मूल निवासी उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।

- Also Read: Choli Ke Piche Dance: लड़के ने पहन लिया लहंगा-चोली, फिर किया ऐसा बेली डांस नोरा फतेही भी शरमा जाए
यहां कर सकेंगे आवेदन
- अपेक्स बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.apexbank.in पर जाकर अप्लाई पर क्लिक करें।
- इसके बाद खुद को रजिस्ट्रेशन कर एप्लीकेशन फॉर्म भरना प्रारंभ करें।
- एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद फोटो सिग्नेचर और अंगूठे का निशान लगाकर सेल्फ डिक्लेरेशन अपलोड करें।
- फॉर्म पूरी तरह से भरने के बाद एक बार अच्छी तरह जांच लें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद पेमेंट बटन पर क्लिक कर आवेदन शुल्क जमा करें।
जिसके बाद सबमिट पर क्लिक करें। - सामान्य व ओबीसी वर्ग के स्टूडेंट के लिए 500 रुपए आवेदन शुल्क व एससी / एसटी व दिव्यांग स्टूडेंट के लिए 250 आवेदन शुल्क जमा करने होंगे।

MP Cooperative Bank Recruitment 2022: मध्य प्रदेश सहकारी बैंक क्लर्क भर्ती के लिए योग्यता
किसी भी मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ ही साथ कंप्यूटर कोर्स में एक साल का डिप्लोमा, अंग्रेजी और हिंदी में टाइपिंग आनी चाहिए।
उम्मीदवार की आयु न्यूनतम18 से लेकर अधिकतम 35 वर्ष की आयु के लोग इन रिक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा की तारीखों की घोषणा अभी नहीं कि गई है।



