Madhya Pradesh Weather Update: मध्यप्रदेश में पलटा मौसम: 14 डिग्री तक गिरा पारा, कुछ जिलों में बारिश की संभावना
Madhya Pradesh Weather Update: मध्यप्रदेश में मौसम ने आखिरकार अंगड़ाई ले ही ली है। मानसून की बिदाई के बाद यहां ठंड ने दस्तक दे दी है। तापमान तेजी से नीचे खिसक रहा है। वहीं दूसरी ओर कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की चेतावनी भी मौसम विभाग ने दी है।
मध्यप्रदेश में आमतौर पर अक्टूबर के तीसरे और चौथे सप्ताह में तापमान में गिरावट आती है, लेकिन इस बार ठंड की आमद पहले हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार ऐसा उत्तरी भारत की ओर से आ रही हवाओं के कारण हो रहा है।
शाजापुर में रही सबसे ज्यादा ठंड
प्रदेश में अब रातें ठंडी होती जा रही है। गुरुवार और शुक्रवार की रात सबसे कम तापमान शाजापुर के गिरवर में 14.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा राजगढ़ में 14.6, सीहोर में 15, इंदौर में 15.5 और राजगढ़ के ही नरसिंहगढ़ में 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

दिन के तापमान में भी गिरावट
रात ही नहीं बल्कि दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। छतरपुर के खजुराहो में गुरुवार को दिन का तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं मंडला में 21.7, शहडोल के कल्याणपुर में 21.8, सिवनी और सीधी में 22.2 तथा सतना के चित्रकूट में अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार आज 10 अक्टूबर को प्रदेश के डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, उमरिया, अनूपपुर, शहडोल, सीधी और सिंगरौली में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
इसी तरह 11 अक्टूबर को बालाघाट, मंडला, डिंडोरी और अनूपपुर में बारिश हो सकती है। 12 अक्टूबर को बालाघाट, मंडला, डिंडोरी और अनूपपुर में बारिश होने की संभावना है।
13 अक्टूबर को सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी और अनूपपुर में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। वहीं 14 अक्टूबर को पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी और अनूपपुर में हल्की बारिश हो सकती है।
गुरुवार को इन स्थानों पर हुई बारिश
इससे पहले गुरुवार को मवई में 20.8, बिरसा में 11, अमरकंटक में 2.4, लांजी में 2.3, करांजिया में 2, डिंडोरी में 1.2, सिहोरा में 1.3 और सिंगरौली में 1.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं अनूपपुर, बालाघाट, डिंडोरी, मंडला, सिंगरौली में वज्रपात, झंझावत और वर्षा का मौसम बना रहा।
- यह भी पढ़ें : Agriculture Schemes: किसानों की लगी लॉटरी, पीएम मोदी लॉन्च करेंगे 42000 करोड़ की कृषि योजनाएं, आएगी खुशहाली
कब तक बिदा होगा प्रदेश से मानसून
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 3 से 4 दिनों के दौरान महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और बिहार के शेष भागों, झारखंड और छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और तेलंगाना के कुछ भागों से भी दक्षिण-पश्चिम मानसून की और वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



