बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

शादी के बाद धूं-धूं कर जल उठा टैंट, खाक हुईं दो मोटर साइकिलें, महिला झुलसी

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल के रामनगर क्षेत्र में रविवार रात में 2 स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुईं। इनमें एक स्थान पर सगाई और दूसरे स्थान पर शादी का कार्यक्रम था। दोनों ही जगह कार्यक्रम हो जाने के बाद घटना हुई। आग लगने से 2 मोटर साइकिलें खाक हो गई वहीं टैंट भी जल गया। अन्य सामान भी जल गया जिससे खासा नुकसान हुआ है। दूसरी ओर आग बुझाते समय एक महिला भी झुलस गई।

    जानकारी के अनुसार रामनगर क्षेत्र के ढीमर मोहल्ले में रहने वाले राजू किरोदे की बेटी की सगाई का कार्यक्रम था। कार्यक्रम होने के बाद सभी लोग घर में सो गए। अचानक ही घर के बाहर लगे टैंट में आग लग गई जिससे वहां खड़ी दो मोटर साइकिलें और टैंट जल गया। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग बुझाते समय एक महिला भी आग में झुलस गई। इस घटना में काफी नुकसान हुआ है।

    इसी क्षेत्र में आग लगने की दूसरी घटना भी घटित हुई। दिलीप यादव की बेटी की शादी थी। शादी संपन्न होने के बाद कुछ लोग घर के भीतर सो गए और कुछ रिश्तेदार बाहर बैठे थे। यहां भी टैंट में आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने यहां भी आग पर काबू पाया। दोनों घटनाओं की गंज पुलिस थाना में सूचना दी गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button