बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Accident : बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 15-16 लोग हुए घायल, 100 डायल और निजी वाहनों से पहुंचाया अस्पताल

• उत्तम मालवीय, बैतूल
बैतूल जिले के भीमपुर ब्लॉक में रविवार शाम को बारातियों से भरी एक पिकअप पलट गई। इस हादसे में 15 से 16 लोग घायल हो गए। घायलों को 100 डायल और निजी वाहनों से भीमपुर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में कुछ की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम को एक पिकअप वाहन से बारात मोहदा थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव जा रही थी। पिकअप में काफी संख्या में बाराती भरे थे। मोहदा से करीब 2 किलोमीटर दूर मोहदा और पिपरिया गांव के बीच चामिल नदी पर पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 15 से 16 लोग घायल हो गए। दुर्घटना में कई महिलाओं समेत वृद्ध और युवा बाराती बुरी तरह जख्मी हो गए। नीचे देखें घटनास्थल का वीडियो…👇

इसकी सूचना मिलने पर 100 डायल मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायलों की अधिक तादाद देखकर रास्ते से गुजर रहे निजी वाहनों को भी रुकवा कर मदद मांगी। ताकि घायलों को जल्द अस्पताल पहुंचाया जा सके। बताया जाता है कि घायलों में से कुछ की हालत बेहद गंभीर हैं। उन्हें जिला अस्पताल रेफर करना होगा।

निजी वाहन से किसी और काम से जा रही महिला ने दिखाई संवेदनशीलता

पुलिस कर्मियों ने जब रास्ते से गुजर रहे एक वाहन को रूकवाया तो उसमें बैठी एक महिला की संवेदनशीलता देखने को मिली। घटनास्थल के एक वीडियो में नजर आ रहा है कि वाहन को रुकवाकर जब उसमें बैठे लोगों को बताया गया कि यहां घायल बहुत लोग हैं। उन्हें अस्पताल पहुंचाना है।

यह सुनते ही वाहन में बैठी एक महिला कहती है कि मैं यहीं उतर कर इंतजार करती हूं। पहले घायलों को अस्पताल पहुंचा कर आ जाओ। बताते हैं कि यह वाहन पिपरिया के शिवम आर्य का है। वे लोग किसी और कार्य से कहीं और जा रहे थे। लेकिन घायलों को देख पूरी मानवता दिखाई और पहले उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

NH पर भीषण हादसा : तीन की मौके पर मौत, एक गंभीर; रॉन्ग साइड से आ रहे कंटेनर ने कार और बाइक को मारी टक्कर

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button