मनोरंजन अपडेट

Majedar Jokes: पत्नी- घर जल्दी आ जाना, मुर्गा बनाऊँगी! पति बेचारा Confuse, पढ़ें मजेदार जोक्स…

Majedar Jokes: Wife- Come home quickly, I will cook chicken! Poor husband is confused, read funny jokes...

Majedar Jokes : सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। 

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। 

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

Funny Jokes

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Majedar Jokes)

पत्‍नी- घर जल्‍दी आ जाना,
मुर्गा बनाऊँगी!
पति Confuse है कि
खाने की बात हो रही है या
कुछ और…

पप्पू उदास बैठा था…
गप्पू- क्या हुआ, उदास क्यों बैठा है?
पप्पू- क्या बताऊं यार, किसी ने कहा कि
पेड़ से हमें ‘शीतल छाया’ मिलती है!
मैं यहां पेड़ के नीचे तीन दिन से बैठा हूं,
लेकिन न तो शीतल आई और न छाया…..

मां ने बेटे से कहा
बेटा पढ़ ले अच्‍छी बीवी मिलेगी,
बेटा बोला
पापा इतने पढ़े लिखे है उन्‍हें क्‍यों नहीं मिली।
”पिता और बेटा सुबह से भूखे है”

पप्पू- तेरा भाई आजकल क्या कर रहा है?
गप्पू- एक दुकान खोली थी, लेकिन अब जेल में है!
पप्पू- ओह! पर ऐसा क्यों?
गप्पू- भाई ने दुकान हथोड़े से खोली थी…

लड़के वाले- हमको लड़की
पसंद है। शादी कब करनी है?
लड़की वाले- कुछ रूक जाते है,
अभी तो लड़की पढ़ रही है
लड़के वाले- तो हमारा लड़का
कौन सा बच्‍चा है, जो कितबे फाड़ देगा!

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button