Betul Police Museum: तेलुगू मूवी कल्लू कंपाउंड 1995 में नजर आएगा रानीपुर में बना प्रदेश का पहला पुलिस म्यूजियम
Betul Police Museum: Telugu movie Kallu Compound will be seen in 1995 State's first police museum in Ranipur
▪️ प्रकाश सराठे, रानीपुर
Betul Police Museum: तेलुगू मूवी कल्लू कंपाउंड 1995 में मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के रानीपुर में बना प्रदेश का पहला म्यूजियम (Betul Police Museum) भी नजर आएगा। तेलुगू मूवी कल्लू कंपाउंड 1995 की शूटिंग शुक्रवार को इस म्यूजियम में की गई। रानीपुर में फिल्म की शूटिंग की सूचना मिलते ही ग्रामीण क्षेत्र एवं आसपास के लोग भी थाने पहुंच गए थे। वहीं शूटिंग में थाना स्टाफ ने भी सहयोग प्रदान किया।
इस फिल्म के मुख्य कलाकार गणेश और आयुषी पटेल हैं। फिल्म का निर्माण श्रीमती हरिका द्वारा किया जा रहा है। ये फिल्म प्रवीण जेट्टी एंड मिसेज पिटला विजयलक्ष्मी द्वारा निर्देशित की जा रही है। निर्देशक प्रवीण ने कहा कि यह फिल्म अक्टूबर 2023 में रिलीज होने वाली है और हिंदी के अलावा सभी दक्षिण भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगी। दक्षिण भारतीय फ़िल्मों की शूटिंग बैतूल में हो रही है। इस तेलुगू मूवी में हीरोइन का रोल आयुषी पटेल द्वारा निभाया जा रहा है।
फिल्म की कहानी कुछ इस तरह है कि 1995 में भूस्वामी व धनाढ्य लोग छोटे गरीब तबके के लोगों को को दबाने का प्रयास कर रहे थे। उस समय नक्सलियों से भी जनता भयभीत थी एवं दारू पर पूर्ण प्रतिबंध था। उसी समय भूस्वामी धनाढ्य लोग दारू की तस्करी कर रहे थे। साथ ही नकली शराब बेच रहे थे। फ़िल्म में इस दौरान हीरो गणेश एवं हीरोइन आयुषी पटेल ने आकर सभी को शराब की लत से दूर करने की सलाह दी एवं भूस्वामी धनाढ्य लोगों के प्रति जंग छेड़ दी और उनका अस्तित्व व राजपाठ पूर्ण रूप से खत्म कर दिया।




