बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Ward Reservation : बैतूल में 17 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित, ओबीसी के हिस्से में आए 9 वार्ड, मुलताई में 5 वार्ड ओबीसी के लिए

♦ उत्तम मालवीय/विजय सावरकर

बैतूल/मुलताई। नगरीय निकाय चुनावों के लिए बुधवार को जिले की 3 नगर पालिका और नगर परिषद के लिए भी आरक्षण की प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें तहसील कार्यालय बैतूल में नगर पालिका बैतूल के लिए आरक्षण की प्रक्रिया हुई। यह प्रक्रिया एसडीएम रीता डेहरिया, तहसीलदार प्रभात मिश्रा और नगर पालिका सीएमओ अक्षत बुंदेला ने संपन्न कराई।

उधर मुलताई में तहसील कार्यालय में एसडीएम राजनंदिनी शर्मा, तहसीलदार सुधीर जैन, नगर पालिका सीएमओ नितिन बिजवे की उपस्थिति में नगर पालिका के 15 वार्डों में पार्षद पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया संपादित की गई। इसमें पार्षद पद के लिए 5 वार्ड ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित हुए हैं।

बैतूल नगर पालिका की स्थिति

1. सुभाष वार्ड : अनुसूचित जाति महिला
2. अर्जुन वार्ड : अनुसूचित जाति
3. दुर्गा वार्ड : अनुसूचित जनजाति
4. मालवीय वार्ड : अनुसूचित जनजाति महिला
5. शिवाजी वार्ड : अनारक्षित महिला
6. गांधी वार्ड : अनारक्षित
7. किदवई वार्ड : पिछड़ा वर्ग महिला
8. आजाद वार्ड : अनारक्षित
9. तिलक वार्ड : पिछड़ा वर्ग
10. कृष्णपुरा वार्ड : अनारक्षित
11. मोती वार्ड : अनारक्षित महिला
12. देशबंधु वार्ड : अनारक्षित
13. अंबेडकर वार्ड : पिछड़ा वर्ग
14. प्रताप वार्ड : पिछड़ा वर्ग महिला
15. इंदिरा वार्ड : पिछड़ा वर्ग
16. चंद्रशेखर वार्ड : पिछड़ा वर्ग महिला
17. भगत सिंह वार्ड : अनारक्षित
18. पटेल वार्ड : अनारक्षित महिला
19. शास्त्री वार्ड : अनारक्षित
20. महावीर वार्ड : अनारक्षित महिला
21. आर्य वार्ड : पिछड़ा वर्ग महिला
22. टैगोर वार्ड : पिछड़ा वर्ग
23. जयप्रकाश वार्ड : अनुसूचित जाति महिला
24. जाकिर हुसैन वार्ड : अनारक्षित महिला
25. रामनगर वार्ड : अनुसूचित जाति
26. जवाहर वार्ड : अनारक्षित
27. गणेश वार्ड : अनारक्षित
28. विकास वार्ड : अनारक्षित
29. राजेंद्र वार्ड : पिछड़ा वर्ग महिला
30. लोहिया वार्ड : अनुसूचित जनजाति महिला
31. विनोबा वार्ड : अनारक्षित महिला
32. शंकर वार्ड : अनारक्षित महिला
33. विवेकानंद वार्ड : अनारक्षित महिला

मुलताई नगर पालिका में यह रही स्थिति

पवित्र नगरी मुलताई के पार्षद पद के लिए 15 वार्डों में से 5 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग उम्मीदवार के लिए आरक्षित हुए हैं। बुधवार को तहसील कार्यालय में एसडीएम राजनंदिनी शर्मा, तहसीलदार सुधीर जैन, नगर पालिका सीएमओ नितिन बिजवे की उपस्थिति में नगर पालिका के 15 वार्डों में पार्षद पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया संपादित की गई। आरक्षण प्रक्रिया में जहां नगर के 5 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किए गए जिसमेें 3 वार्डों में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला का भी समावेश है। जबकि 8 वार्ड अनारक्षित हैं। जिसमें 4 वार्डों में पार्षद पद महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। 2 वार्ड अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हुए हैं। जिसमें एक वार्ड महिला के लिए आरक्षित हुआ है।

वार्डवार आरक्षण की जानकारी

1. ताप्ती वार्ड : अनुसूचित जाति महिला
2. तिलक वार्ड : अन्य पिछड़ा वर्ग
3. भगतसिंह वार्ड : अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
4. सुभाष वार्ड : अनारक्षित
5. शास्त्री वार्ड : अनारक्षित
6. गुरुसाहब वार्ड : अनारक्षित महिला
7. महावीर वार्ड : अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
8. विवेकानंद वार्ड : अनारक्षित महिला
9. नेहरू वार्ड : अनारक्षित
10. आजाद वार्ड : अनारक्षित महिला
11. पटेल वार्ड : अन्य पिछड़ा वर्ग
12. गांधी वार्ड : अनुसूचित जाति
13. अंबेडकर वार्ड : अनारक्षित महिला
14. राजीव गांधी वार्ड : अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
15. इंदिरा गांधी वार्ड : अनारक्षित

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button