बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पदचिन्हों पर चलने की दरकार

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881

    चिचोली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, NSUI और IT सेल के तत्वावधान में जनपद पंचायत प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर सभी कांग्रेस जनों द्वारा माल्यार्पण कर एवं मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि व पुष्पांजलि दी गई।

    कार्यक्रम में ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय आर्य, अनिल भुसारी पूर्व प्रदेश सचिव एनएसयूआई, किसान कॉंग्रेस प्रदेश सचिव अखिलेश पटेल, हर्ष भुसारी, मोहित आर्य ने गांधी जी के विचारों पर चलने की बात रखी। मंच संचालन जिला कॉंग्रेस महामंत्री राहुल पटेल ने किया।

    श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से कांग्रेस अध्यक्ष विजय आर्य, अनिल भुसारी, राहुल पटेल, हेमू पटेल, राजकुमार आर्य, अंजय भुसारी, अक्कू पटेल, संदीप ठेकेदार, सोनू जैसवाल, ऋषि सिरसाम, युवा नेता सैम आर्य, प्रतीक सोनी, क्रशांशु बावने, जितेंद्र सिंह इवने, शिवम आर्य, रुप्पु आर्य, जतिन आर्य, अमन कहार, जतिन आर्य , राजा राठौर, विकास नागले, श्रेयांश नागले, प्रणय आर्य, अभिषेक कहार, लक्की कहार, सुमरत ठेकेदार, रोहित आर्य एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button