मध्यप्रदेश अपडेट

Indian Army Recruitment 2023: सेना में नौकरी का सपना होगा पूरा, हजारों पदों पर निकली भर्ती, 1.77 लाख तक मिलेगी सैलरी

Indian Army Recruitment 2023, Indian Army Rally Bharti 2023, Indian Army Recruitment, indian army recruitment 2023 apply online date, indian army recruitment 2023 official website, indian army recruitment 2023 pdf, join indian army, indian army recruitment 2023 last date, login join indian army, indian army recruitment 2023 age limit, join indian army agneepath, Indian Army MES Recruitment Eligibility Criteria 2023, Army MES Recruitment 2023, Indian Army,

Indian Army Recruitment 2023: सेवा में नौकरी का सपना होगा पूरा, हजारों पदों पर निकली भर्ती, 1.77 लाख तक मिलेगी सैलरी
Indian Army Recruitment 2023: अगर आप भी इंडियन आर्मी में नौकरी का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। दरअसल, भारतीय सेना में हजारों पदों पर भर्तियां निकली है। हालांकि अभी सिर्फ घोषणा हुई है, लेकिन जल्द ही इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इसके बाद कैंडीडेट्स सभी पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। इंडियन आर्मी मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (Indian Army MES Recruitment 2023) की तहत कुल 41822 पद पर भर्ती की जाएगी। यह अनुमान है कि अतिरिक्‍त योग्‍यता के साथ 10वीं/12वीं वाले उम्‍मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। आइए जानते है इसकी पूरी जानकारी के बारे में…

इन पदों की योग्यता से संबंधित आवश्यक विवरण कुछ ही समय में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। अभी सिर्फ इतना ही कहा जा सकता है कि पद के अनुसार 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। इनके लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष रखी गई है।

कब शुरू होंगे आवेदन

इंडियम आर्मी के इन पद के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे और कब तक अप्लाई किया जा सकता है इस बारे में अभी कोई सूचना जारी नहीं की गई है। कैंडिडेट्स से अनुरोध है कि वे लेटेस्ट अपडेट और आगे की जानकारी के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। ऐसा करने के लए मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेस की ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – mes.gov.in  यहीं से एप्लीकेशन लिंक एक्टिव होने के बाद अप्लाई भी किया जा सकता है। ऑनलाइन रिक्रूटमेंट पोर्टल से आवेदन किए जा सकते हैं।

इन पदों के लिए इतनी भर्ती

भारतीय सेना सैन्य इंजीनियरिंग सेवा मेट के लिए 27920 पद, मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के लिए 11,316 पद, स्टोरकीपर के लिए 1026 पद, ड्राफ्ट्समैन के लिए 944 पद, सुपरवाइजर के लिए 534 पद, बैरक और स्टोर ऑफिसर के लिए 120 पद, आर्किटेक्ट कैडर के लिए 44 पद पर भर्ती निकाली गई है।

कैसे होगा चयन

इन पदों पर चयन कई चरणों की परीक्षा के बाद किया जाएगा। सबसे पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन यानी स्क्रीनिंग होगी। इसके बाद लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। अगले चरणों में मेडिकल परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हैं। सभी चरणों को पास करने वाले उम्मीदवारों का चयन अंतिम होगा।

कितनी मिलेगी सैलरी

यहां सैलरी भी पद के मुताबिक है पर मोटे तौर पर चयनित कैंडिडेट्स को महीने के 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये तक सैलरी दी जाएगी। चयन होने पर पोस्टिंग ऑल ओवर इंडिया कहीं भी हो सकती है। डिटेल जानने के लिए वेबसाइट चेक करते रहें।

Related Articles

Back to top button