मनोरंजन अपडेट

Best Hindi Web Series: साउथ की ये वेब सीरीज नहीं देखीं तो क्या देखा, जबरदस्त थ्रिल और सस्पेंस खूब कराएगा दिमाग की कसरत

Best Hindi Web Series: If you haven't seen this web series of South, then what did you see, tremendous thrill and suspense will make you exercise your brain

Best Hindi Web Series: साउथ की ये वेब सीरीज नहीं देखीं तो क्या देखा, जबरदस्त थ्रिल और सस्पेंस खूब कराएगा दिमाग की कसरत
Source: Credit – Social Media

Best Hindi Web Series: इन दिनों इंटरनेट पर वेब सीरीज का चलन बहुत ज्यादा बढ़ गया है। हर भाषा में वेब सीरीज रिलीज की जा रही है, लेकिन साउथ की वेब सीरीज का अलग ही ट्रेंड होता है। हिंदी में डब कर रिलीज की गई साउथ की जबरदस्त वेब सीरीज जिन्हें आपको एक बार जरूर देखना चाहिए। इनमें जबरदस्त थ्रिल और सस्पेंस है, जो आपके दिमाग की कसरत कराएगा। दिमाग की कसरत करने के मूड में हैं तो साउथ की ये पॉपुलर वेब सीरीज मिस न करें।

नवंबर स्टोरी: तमन्ना भाटिया वेब सीरीज नवंबर स्टोरी एक तमिल क्राइम थ्रिलर है। इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

पबगोवा: तमिल वेब सीरीज पबगोवा की कहानी ऑनलाइन गेम पबजी के इर्द-गिर्द घूमती है। इस वेब सीरीज में दिखाया गया है कि जो कुछ ऑनलाइन गेम में होता है असल जिंदगी में भी वही होता है। सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस सीरीज को आप जी5 पर देख सकते हैं।

लॉक्ड: क्राइम थ्रिलर सीरीज लॉक्ड एक पूरी इनसाइड स्टोरी है। इस सीरीज को एमएक्स प्लेयर पर देखा जा सकता है।

झांसी: झांसी एक बेहतरीन क्राइम थ्रिलर कहानी है। जिसे मूल रूप से मलयालम में शूट किया गया है। इस सीरीज के अब तक दो सीजन आ चुके हैं। झांसी को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

लाइव टेलीकास्ट: यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में काजल अग्रवाल मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर देख सकते हैं। (Best Hindi Web Series)

Related Articles

Back to top button