बड़ी खबरें

IMD Alert : आसमान से बरस रही है आग…..MP, UP समेत ये सभी राज्य हीटवेव की चपेट में !

IMD Alert: Fire is raining from the sky...all these states including MP, UP are in the grip of heatwave!

IMD Alert पूरे उत्तर और पश्चिम भारत में गर्मी अपने चरम पर है और आसमान से आग बरस रही है। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक हफ्ते तक उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ने वाली है इस दौरान यह क्षेत्र लू की चपेट में रहेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने एडवायजरी भी जारी की है।

IMD Alert राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ऊपर रहा है। वहीं दिल्ली के नजफगढ़ में पारा 47.8 डिग्री पहुंच गया। पिछले 2-3 दिनों में ही दिल्ली के तापमान में अचानक बढ़ोत्तरी देखी गई है। दिल्ली का नजफगढ़ का तापमान पूरे देश में सबसे ज्यादा रहा है। ऐसे में लोगों को हीट वेव से बचने की जरूरत है। मौसम विभाग ने कहा है कि ऐसी गर्मी में बच्चों को और वृद्धजनों को बाहर नहीं निकलना चाहिए। वहीं बाकी लोगों को अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखने की सलाह दी गई है।

इन राज्यों में अलर्ट

दिल्ली एनसीआर के अलावा हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। इन राज्यों के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री या उससे ऊपर रहा है। गर्मी की वजह से ज्यादातर लोग फिलहाल घरों में ही बंद हैं और कहीं आ जा भी नहीं रहे। फिलहाल बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कई हिस्सों में भी गर्मी कहर बरपा रही है।

कब आएगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून निकोबार पहुंच चुका है। हालांकि मानसून को उत्तरी भारत तक आने में काफी समय भी लग सकता है। मौसम विभाग ने बताया है कि मानसून 31 मई तक केरल में दस्तक दे देगा। वहीं मध्य प्रदेश तक आने में इसे 15-16 दिन लग जाएंगे। इसी मानसून को राजस्थान पहुंचने में और 3-4 दिन का वक्त लग जाएगा वहीं दिल्ली में 27 जून तक मानसून के आसार बन रहे हैं।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहेbetulupdate.comसे | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करेंbetulupdate.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button