धर्म/अध्यात्म अपडेट

Aaj ka Rashifal, Panchang 7 May 2023: सूर्य सी चमक जाएगी आज इन राशि वालों की किस्मत, देखें पंचांग और शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal, Panchang, आज का पंचांग, aaj ka panchang in hindi 2023 today, kal ka panchang, आज का पंचांग तिथि,

Aaj ka Rashifal, Panchang 7 May 2023: सूर्य सी चमक जाएगी आज इन राशि वालों की किस्मत, देखें पंचांग और शुभ मुहूर्त
Source: Credit – Social Media

श्री शिवाय नमस्तुभ्यं

पंचाग, 07 मई 2023

पंडित मधुसूदन जोशी, भैंसदेही

Aaj ka Rashifal, Panchang : भोलेनाथ की कृपा से इन राशि वालों का सुधरेगा भाग्य, जानें राशिफल, पंचांग और शुभ मुहूर्त

Aaj ka Rashifal, Today Rashifal, Panchang 7 May 2023: पंडित मधुसूदन जोशी के अनुसार पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

ॐ श्री गणेशाय नमः

शुभ् विक्रम् संवत् – 2080 पिंगल,

शालिवाहन् शक् संवत् – 1945 शुभकृत,

मास- (अमावस्यांत) – वैशाख माह,

पक्ष- कृष्ण, (पूर्णिमांत) ज्येष्ठ माह,

तिथि- द्वितीया 20:14:54,

दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 24 वैशाख गते,

नक्षत्र- अनुराधा 20:20:27,

योग- परिघ 26:50:57,

करण- तैतुल 09:06:11, तत्पश्चात-गर,

सूर्य- मेष राशिगत,

चंद्र- वृश्चिक राशिगत,

ऋतु- ग्रीष्म, अयन – उत्तरायण,

सूर्योदय- 05:37:11,

सूर्यास्त- 18:58:26,

दिन काल- 13:21:09,

रात्री काल- 10:38:06,

चंद्रास्त- 06:29:25,

चंद्रोदय- 20:56:35,

राहू काल- 17:18-18:58 अशुभ,

यम घंटा- 12:18-13:58 अशुभ,

अभिजित- 11:51-12:45 शुभ,

गंड मूल- 20:20 से अहोरात्र अशुभ,

दिशा शूल – पश्चिम दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

विशेष : आज द्वितीया तिथि के दिन छोटा बैगन या कटेहरी खाना निषिद्ध है। पुत्र एवं धन की हानि होती है।

(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड),

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

चर- 07:17-08:58,

लाभ- 08:58-10:38,

अमृत- 10:38-12:18,

शुभ- 13:58-15:38,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

शुभ- 18:58-20:18,

अमृत- 20:18-21:38,

चर- 21:38-22:58,

लाभ- 25:37-26:57,

शुभ- 28:17-29:37,

किस ‘होरा’ में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर होता है

1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।

2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।

3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।

4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।

5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।

6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।

7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

सूर्य- 05:37 – 06:44,

शुक्र- 06:44 – 07:51,

बुध- 07:51 – 08:58,

चन्द्र- 08:58 – 10:04,

शनि- 10:04 – 11:11,

बृहस्पति- 11:11 – 12:18,

मंगल- 12:18 – 13:25,

सूर्य- 13:25 – 14:31,

शुक्र- 14:31 – 15:38,

बुध- 15:38 – 16:45,

चन्द्र- 16:45 – 17:52,

शनि- 17:52 – 18:58,

रात्रि का होरा चक्र

बृहस्पति- 18:58 – 19:52,

मंगल- 19:52 – 20:45,

सूर्य- 20:45 – 21:38,

शुक्र -21:38 – 22:31,

बुध -22:31 – 23:24,

चन्द्र- 23:24 – 24:18,

शनि- 24:18 – 25:11,

बृहस्पति- 25:11 – 26:04,

मंगल- 26:04 – 26:57,

सूर्य- 26:57 – 27:50,

शुक्र- 27:50 – 28:43,

बुध -28:43 – 29:37,

राशिफल

मेष राशि :- आज स्कूल के छात्र अपनी परीक्षा को लेकर सजग होंगे और कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। ऐसे में किसी भी निर्णय को लेने से पहले अपनों से बड़ो के साथ विचार-विमर्श अवश्य कर लें।

शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – श्वेत है।

वृषभ राशि :- आज जिनके विवाह को पांच वर्ष से अधिक का समय हो चुका है उन्हें एक दूसरे को और अच्छे से समझने में सहायता मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में आपको बड़ा लाभ मिलने की संभावना है।

शुभ अंक – 7 शुभ रंग – स्लेटी है।

मिथुन राशि :- आज आप संगीत या कला के क्षेत्र में अपना करियर बनाने का विचार कर रहे हैं तो किसी का सहयोग प्राप्त होगा जो आगे चलकर बहुत काम आएगा। ऐसे में उत्तेजित होने से बचें और सोच-समझ कर ही कोई निर्णय लें।

शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – केसरी है।

कर्क राशि :- आज आप किसी के साथ साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आपके लिए शुभ रहने वाला है। कुछ ऐसे समझौते होंगे जो शुभ फल देने वाले होंगे। ऐसे में सतर्क रहें और किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दें अन्यथा प्रतिद्वंद्वी आपसे यह अवसर छीन भी सकते हैं।

शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है।

सिंह राशि :- आज आप अपने घर की बातों को बाहर कहने से बचें अन्यथा आपके शत्रु इसका लाभ उठा सकते है। घर का वातावरण आध्यात्मिक रहने की संभावना है। जीवन में कुछ बातें सहेज कर रखें।

शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है।

कन्या राशि :- आज नौकरी कर रहे लोगों को अपने बॉस से प्रोत्साहन मिलेगा। आपके सहकर्मी भी भरपूर सहयोग देंगे। यदि आप सरकारी नौकरी करते हैं तो सचेत रहें क्योंकि विरोधी अहित करने का प्रयास कर सकते हैं।

शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है।

तुला राशि : आज भाई या बहन में से कोई यदि नौकरी करता है तो उसकी जॉब पर संकट आ सकता है। ऐसे में उनका प्रोत्साहन करें और बुरा कहने से बचें। परिवार में किसी पुरानी बात को लेकर विवाद चल रहा है तो वह सुलझ जाएगा।

शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – भूरा है।

वृश्चिक राशि :- आज आपके विवाह को ज्यादा समय यदि नहीं हुआ है तो आपकी पत्नी के साथ संबंधों में खटास उत्पन्न होगी। कोई बात ऐसी होगी जो आपको दिल ही दिल में चुभेगी लेकिन आप उनसे कह भी नहीं पाएंगे।

शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – ग्रे है।

धनु राशि :- आज मन में बेचैनी की समस्या रह सकती है। वैसे तो आप खुश दिखाई देंगे लेकिन मन ही मन कोई बात परेशान कर सकती है। किसी अपने के द्वारा इस बारे में सलाह तो दी जाएगी लेकिन आप उस पर इतना ध्यान नहीं देंगे।

शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – महरून है।

मकर राशि :- आज कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे क्षात्र सहपाठियों के साथ मिलकर कुछ नया करने का विचार मन में आएगा। करियर को लेकर चिंता रहेगी और उस संबंध में ऐसा निर्णय लिया जा सकता है जो आगे चलकर नुकसानदायक रह सकता है।

शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – आसमानी है।

कुम्भ राशि :- आज आप बाहर से खाना मंगवा कर खाना खाते हैं तो घर का बना खाना खाएं, किसी और जगह के कहने से हानि है। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें और तला-भुना खाने से बचें। व्यायाम करने की भी आदत डालें।

शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – संतरी है।

मीन राशि :- आज आप अपने प्रेमी से दूर रहते हैं तो उनसे मिलने का प्लान बन सकता है। हालाँकि इसमें कई अड़चनें आयेंगी और शायद आप उनसे मिल भी ना पाएं। ऐसे में निराश होने की बजाए समझदारी से काम लेंगे तो स्थिति बेहतर होगी।

शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हरा है।

आज का सुविचार

“भृगुं पुलस्त्यं पुलहं क्रतुमङ्ग़िरसं तथा।
मरीचिं दक्षमत्रिं च वसिष्ठं चैव मानसम्॥”

भावार्थ :- भृगु, पुलस्त्य, पुलह, क्रतु, अंगिरस, मरीचि, दक्ष, अत्रि, और वसिष्ठ – ये ब्रह्मा जी के नौ मानस पुत्र हैं। प्रभु आप सभी का सदैव सर्व-मङ्गल करें।

पंडित मधुसूदन जोशी, भैंसदेही

Related Articles

Back to top button