ब्रेकिंग न्यूजदेश/विदेशबड़ी खबरेंमहिला जगत/बाल जगतलाइफस्टाइल अपडेट

IAS Sonal Goel dance video : आईएएस सोनल गोयल ने किया बेटी के साथ शानदार डांस, सोशल मीडिया पर छा गईं मां और बेटी

IAS Sonal Goel Dance

IAS Sonal Goel dance video : यूं तो आईएएस अधिकारी ज्यादातर रिजर्व रहना पसंद करते हैं। ऐसे में उनकी व्यक्तिगत या पारिवारिक जानकारी बहुत ही कम सार्वजनिक हो पाती हैं। इसके विपरीत कुछ आईएएस अधिकारी सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते हैं। वे कई रोचक जानकारियों के साथ ही अपनी पारिवारिक जानकारी भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।

इन्हीं में से एक हैं आईएएस सोनल गोयल (IAS Sonal Goel)। वे सोशल मीडिया पर अपने कार्यकलापों के साथ ही रोचक जानकारी भी शेयर करती रहती हैं। यही कारण है कि उनके लाखों की तादाद में फालोवर हैं। हाल ही उन्होंने अपनी बेटी के साथ डांस का एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट के अलावा फेसबुक पेज पर भी शेयर किया है। उनके इस वीडियो ने जैसे तहलका ही मचा दिया है। सोशल मीडिया यूजर्स को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है।

IAS सोनल गोयल ने यह वीडियो 10 सितंबर को पोस्ट किया था। यह वीडियो उन्होंने ‘जिंदगी और कुछ भी नहीं, तेरी मेरी कहानी है…’ कैप्शन के साथ पोस्ट किया है। पोस्ट करते ही यह वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में सोनल गोयल अपनी बेटी के साथ बेहद सुंदर डांस कर रही हैं। उन्होंने बेटी के साथ डांस ‘एक प्यार का नगमा है’ गाने पर डांस किया है। इसी का वीडियो उन्होंने स्लोमो क्लिप के रूप में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो में मां और बेटी के प्यार के साथ ही उनकी शानदार अंडरस्टैंडिंग भी नजर आ रही है। यही कारण है कि इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। सोनल गोयल वर्ष 2008 बैच की IAS officer हैं। वे हरियाणा की निवासी हैं और फिलहाल त्रिपुरा भवन दिल्ली में स्पेशल रेजिडेंट कमिश्नर पदस्थ हैं।

अब तक देख चुके हजारों यूजर्स

यह वीडियो पोस्ट होने के बाद से ही खासा पसंद किया जा रहा है। इसे ट्विटर पर जहां 50 हजार से ज्यादा लोग देख चुके वहीं फेसबुक पेज पर 23 हजार से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं। सैकड़ों कमेंट आने के साथ ही रिट्विट भी कर चुके हैं। सभी मां-बेटी की इस बेहतरीन ट्यूनिंग की दिल से तारीफ कर रहे हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button