बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

श्रेष्ठ महिला स्वच्छता रक्षकों का नगर पालिका बैतूल ने किया सम्मान

बैतूल। नगर पालिका परिषद द्वारा महिला दिवस पर आयोजित महिला स्वच्छता रक्षकों का सम्मान समारोह बाल मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसमें बैतूल शहर में स्वच्छता का महती कार्य कर रही सभी महिला स्वच्छता रक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीएमओ नगरपालिका अक्षत बुंदेला, नगर पालिका की पहली महिला ब्रांड एंबेसडर श्रीमती नेहा गर्ग एवं नपा के स्वास्थ्य निरीक्षक संतोष धनेलिया उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में गीता रागड़े, रेखा महानंदे, मीना नरवरे, सुनीता मौरे, गीता मौरे, शोभा, माया छित्रार, ज्योति वाल्मिकी, लीला सोनेकर, पुष्प सांडे, कोमल सांडे, भारती कलोसिया, मलका सोनेकर, अंजली सोनेकर, पिंकी महानंदे, शीतल रागड़े, अल्का विनोदकर, अनिषा रांडे, उषा सोनटक्के को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button