Gold Silver Price Today: सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, सोना पहुंचा 1.75 लाख पर तो चंडी 4 लाख के हुई पार
Gold Silver Price Today: कमजोर शेयर बाजार के बीच निवेशकों की नजर कमोडिटी बाजार पर टिक गई है, जहां सोना और चांदी ने इतिहास रच दिया है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में कीमती धातुओं की कीमतों में एक साथ तेज उछाल देखा गया। भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक आर्थिक संकेतों के चलते निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोने-चांदी की ओर रुख कर रहे हैं, जिसका सीधा असर इनके दामों पर पड़ा है।
घरेलू बाजार में सोना-चांदी की स्थिति
29 जनवरी को शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही, लेकिन कमोडिटी मार्केट में माहौल पूरी तरह अलग नजर आया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर फरवरी डिलीवरी वाले सोने की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई। सोना करीब 10 हजार रुपये बढ़कर पहली बार 1 लाख 75 हजार 869 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। यह बढ़त करीब 6 प्रतिशत की मानी जा रही है।
वहीं, चांदी ने भी निवेशकों को चौंका दिया। MCX पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 21 हजार 500 रुपये उछलकर 4 लाख 6 हजार 863 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। प्रतिशत के हिसाब से इसमें भी करीब 6 फीसदी की तेजी देखी गई।
कीमतों में उछाल की मुख्य वजहें
सोना और चांदी की कीमतों में आई इस तेजी के पीछे कई अंतरराष्ट्रीय कारण सामने आए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को लेकर दिए गए सैन्य कार्रवाई के संकेतों से वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता बढ़ी है। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में किसी तरह का बदलाव नहीं करने का फैसला भी बाजार पर असर डाल रहा है।
फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने संकेत दिए हैं कि दिसंबर में महंगाई दर अभी भी केंद्रीय बैंक के तय 2 प्रतिशत के लक्ष्य से ऊपर बनी हुई है। इसके साथ ही डॉलर में कमजोरी भी सोने-चांदी की मांग बढ़ने का एक बड़ा कारण मानी जा रही है।
- यह भी पढ़ें : WhatsApp Parental Control Feature: बच्चों की सुरक्षा पर WhatsApp का बड़ा कदम, पैरेंटल कंट्रोल फीचर लाने की तैयारी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में रिकॉर्ड तेजी
वैश्विक बाजार की बात करें तो वहां भी सोना और चांदी नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 5,591.16 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई। कारोबार के दौरान स्पॉट गोल्ड में 2.1 प्रतिशत की तेजी देखी गई और यह 5,511.79 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड करता नजर आया।
चांदी की कीमतों में भी मजबूती बनी रही। यह 1.3 प्रतिशत बढ़कर 118.061 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई, जबकि दिन के दौरान इसका भाव 119.34 डॉलर प्रति औंस तक गया, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर माना जा रहा है।
निवेशकों की बने पहली पसंद
भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता के माहौल में निवेशक जोखिम भरे विकल्पों से दूरी बनाकर सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ रहे हैं। यही वजह है कि सोना और चांदी एक बार फिर निवेशकों की पहली पसंद बनते नजर आ रहे हैं।
- यह भी पढ़ें : MP Employees Health Insurance: एमपी के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, देश के नामी अस्पतालों में होगा फ्री इलाज
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



