मध्यप्रदेश अपडेट

MP Weather Alert : बिदा हो रहा मानसून, अब तापमान में होगी बढ़ोतरी

MP Weather Alert : इस साल पूरे मध्यप्रदेश को भारी तरबतर करने के बाद अब मानसून बिदा होने लगा है। इसके साथ ही अब मौसम में भी काफी बदलाव देखने को मिलेगा। दिन में जहां तापमान में इजाफा होगा, वहीं रात में ठंड बढ़ेगी। फिलहाल अधिकांश क्षेत्र में तेज धूप खिल रही है और मौसम पूरी तरह खुला है।

MP Weather Alert : बिदा हो रहा मानसून, अब तापमान में होगी बढ़ोतरी

MP Weather Alert : इस साल पूरे मध्यप्रदेश को भारी तरबतर करने के बाद अब मानसून बिदा होने लगा है। इसके साथ ही अब मौसम में भी काफी बदलाव देखने को मिलेगा। दिन में जहां तापमान में इजाफा होगा, वहीं रात में ठंड बढ़ेगी। फिलहाल अधिकांश क्षेत्र में तेज धूप खिल रही है और मौसम पूरी तरह खुला है।

मौसम विभाग ने बुधवार को ऐलान किया था कि प्रदेश के ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी और श्योपुर से मानसून लौट चुका है। आज गुरुवार को इसके उज्जैन संभाग के कुछ जिलों से बिदा होने की संभावना है। सबसे अंत में मानसून जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग से बिदाई लेगा। इस बारे में मौसम विभाग का कहना है कि 4 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनेगा। इसलिए प्रदेश के पूर्वी हिस्सों से मानसून देरी से बिदा होगा।

केवल इन जिलों में बूंदाबांदी

बिदाई की बेला में मानसून अब पूरी तरह से कमजोर पड़ चुका है। यही कारण है कि अब कहीं तेज बारिश नहीं हो रही है। गुरुवार को भी केवल बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर में बूंदाबांदी और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

इस बार प्रदेश में इतनी बारिश

मध्यप्रदेश पर इस साल मानसून खासा मेहरबान रहा है। यही कारण है कि यहां औसत से ज्यादा बारिश हुई। प्रदेश की अब तक की सामान्य वर्षा 37.3 इंच है। इसके विपरीत अभी तक यहां 44.1 इंच बारिश हो चुकी है। यह सामान्य बारिश से 6.8 इंच ज्यादा है।

जिलों में बारिश की यह स्थिति

यदि जिलों की बात करें तो सबसे ज्यादा 60.65 इंच बारिश मंडला में हुई है। उसके अलावा सिवनी में 56.82, निवाड़ी में 52.75, श्योपुर में 52.09, राजगढ़ में 52.07, सागर में 51.73, अलीराजपुर में 51.42, डिंडोंरी में 51.22, छिंदवाड़ा में 50.81 और सीधी में 50.52 इंच बारिश हुई है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button