बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

बेटी थी परेशान, राष्ट्रीय हिंदू सेना ने किया पिता का अंतिम संस्कार

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    राष्ट्रीय हिंदू सेना ने आज भैंसदेही क्षेत्र के ग्राम बोरगांव के कुलजा कुमरे की 15 दिन पुरानी लाश का झल्लार पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया। हाल ही में संगठन द्वारा इस संबंध में संकल्प लिया गया था।

    संगठन के मध्य भारत प्रांत अध्यक्ष पवन मालवीय, मध्य भारत प्रांत प्रवक्ता अखलेश वाघमारे एवं विभाग महामंत्री राजकुमार शेमकर ने बताया कि मृत कुलजा कुमरे के परिवार में कोई भी नहीं है। उसकी बेटी रामरती कुमरे 13 दिनों से परेशान हो रही थी। उसे न ही सामाजिक और न ही पारिवारिक सदस्यों का सहारा मिल रहा था। इस पर राष्ट्रीय हिंदू सेना परिवार के विभाग उपाध्यक्ष दीपक कोसे के संपर्क से अंतिम संस्कार किया गया।

    जिला युवा उपाध्यक्ष श्री खवादे ने बताया कि संगठन के पदाधिकारियों ने कुलजा कुमरे का अंतिम संस्कार कर्बला माचना घाट पर किया। इस दौरान नगर उपाध्यक्ष पवन नानकर, नगर मंत्री सोनू यादव आदि पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button