बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Destruction : ऐसी तेज हवा चली कि तहस-नहस हो गया गरीब का मकान, सीमेंट की सीटें उड़कर हुईं चकनाचूर, अब सिर छिपाने के भी पड़े लाले

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    बैतूल के बोड़ना गांव में बुधवार को चली तेज हवाओं ने एक गरीब का आशियाना तहस नहस कर डाला। मकान के ऊपर डली सीमेंट की सीटें उड़ गईं और गिरने से चकनाचूर हो गई। अब इस गरीब परिवार के पास सिर छिपाने को भी जगह उपलब्ध नहीं है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर में अचानक ही बोड़ना गांव के आसपास तेज हवा चलने लगी। तेज हवा ने बोड़ना के भद्दू चौहान के खेत मे स्थित मकान की भारी नुकसान पहुंचाया। तेज हवा से मकान पर डाली गई सीमेंट की सीटें उड़ गई और ऊंचाई से नीचे पटकाने पर चकनाचूर हो गईं।

    एक ओर जहां मकान पर अब एक भी सीट नहीं बची वहीं उड़ी हुईं सीटों में से एक भी अब उपयोग के लायक नहीं है। इस गरीब परिवार ने जैसे-तैसे अपना आशियाना बनाया था। लेकिन अब परिवार के पास सिर छिपाने को भी जगह नहीं बची है। परिवार के सदस्यों की यही चिंता है कि भीषण गर्मी में अब कैसे वे गुजारा कर पाएंगे।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button