IND vs NED T20 WC: युवक ने क्रिकेट प्रेमियों से खचाखच भरे स्टेडियम में किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज, युवती ने भी कबूल कर दिया बेशकीमती तोहफा, वीडियो हुआ वायरल

IND vs NED T20 WC: T20 वर्ल्ड कप में गुरुवार को भारत और नीदरलैंड (IND vs NED) के बीच सुपर 12 राउंड का मुकाबला सिडनी (Sydney) में हुआ इस दौरान टीम इंडिया (team india) ने इस मैच को 56 रनों से जीत लिया। वहीं मैच के दौरान ही एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड का दिल जीत लिया और उसे भरे मैदान में ही प्रपोज (propose in the field) कर दिया।
इस दौरान स्टेडियम में लगी बड़ी स्क्रीन पर यह पूरा नजारा दिखाई दिया। शुरुआत में लड़की युवक के इस प्रपोजल को देख हैरान हुई, लेकिन बाद में उसने खुद को संभाला। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया। इस वीडियो को बीसीसीआई (BCCI) ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट (social media accounts) पर शेयर किया है।
क्या है वायरल वीडियो में
बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा रहा है कि स्टेडियम में लगे बड़ी स्क्रीन पर भारतीय फैन द्वारा बिना वक्त गवाए जेब में रखे अंगूठी निकालकर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया जाता है पहले तो लड़की थोड़ा घबरा जाती है लेकिन थोड़ी देर बाद हंसने लगती है और अपना हाथ आगे बढ़ा कर अंगूठी भी पहन लेती है।
बता दें कि भारतीय फैन का अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने का यह वाकया भारत-नीदरलैंड्स मैच के दौरान दूसरी पारी का है। नीदरलैंड्स की टीम 180 रन के टारगेट का पीछा कर रही थी और पावरप्ले में महज 27 रन बना पाई थी और उसके दो बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे।
नीदरलैंड्स की पारी का 7वां ओर हार्दिक पंड्या करने आए। इस ओवर की पहली गेंद के बाद कैमरा स्टैंड्स की तरफ घूमा तो इसका फायदा उठाते हुए मैच देख रहे भारतीय फैन ने अपनी जेब से अंगूठी निकाली और घुटने के बल बैठकर गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर दिया। स्टेडियम में बैठे दर्शकों ने बड़े स्क्रीन पर इस खास लम्हे को देखा।
यहां देखें वीडियो…..
View this post on Instagram
मैच की बात है तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव की आतिशी पारियों की मदद से 20 ओवर में 2 विकेट पर 179 रन बनाए। इसके जवाब में नीदरलैंड्स की पूरी टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी. इस तरह भारत ने टी20 विश्व कप में अपना दूसरा मैच 56 रन से जीत लिया। भारत की तरफ से आर अश्विन, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट लिए।
News Source: News18



