बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

सीडीआर कांड: विधायक निलय डागा ने विधान सभा में लगाया ध्यान आकर्षण, कहा- निजता के कानून का किया उल्लंघन

विधायक निलय विनोद डागा
  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    बैतूल के सीडीआर कांड को लेकर बैतूल विधायक निलय विनोद डागा ने विधान सभा में ध्यान आकर्षण लगाया है। श्री डागा ने नियम 138 (1) के अधीन अविलम्ब सार्वजनिक महत्व के इस विषय की ओर से ध्यान आकर्षित करने का अनुरोध करते हुए विधानसभा अध्यक्ष से इसे उठाने की अनुज्ञा प्रदान किए जाने की गुजारिश की है।

    ध्यान आकर्षण सूचना में विधायक निलय विनोद डागा ने उल्लेख किया है कि बैतूल जिले में जनप्रतिनिधियों, संभ्रांत नागरिकों, पत्रकारों आदि से उनकी सहमति के बिना सीडीआर (कॉल रिकार्डिंग) पुलिस द्वारा निकाली जाकर मौलिक अधिकार/निजता कानून का उलंघन किया गया है।

    जिसके सम्बंध में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा शिकायत किये जाने के बावजूद दोषी पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही नहीं की गई। बल्कि नागरिकों को पुलिस द्वारा डराया धमकाया जा रहा है। पुलिस की इस मनमानी एवं तालिबानी रवैये के प्रति आम जनता में तीव्र रोष व आक्रोश व्याप्त है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button