बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

सड़क हादसे में एक और मौत : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, साले ने दम तोड़ा, जीजा गंभीर घायल

हादसे में घायल बबलू टेकाम
  • सूर्यकांत शेटे, बोरदेही
    बैतूल जिले के बोरदेही थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया है। घटना सोमवार सुबह 11.30 बजे की है।

    संतोष अपने जीजा बब्लू टेकाम के साथ बाइक से बोरदेही से टिकाबर्री जा रहा था। मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात बाइक के चालक ने टक्कर मार कर फरार हो गया। दुर्घटना मे संतोष धुर्वे पिता रतनू धुर्वे (22) निवासी टिकाबर्री और बबलू पिता सुमरन टेकाम (35) निवासी चुरनीचोघान दमुआ घायल हो गए।

    घायलों को बोरदेही के पत्रकार संदीप वाईकर द्वारा अपने निजी वाहन से बोरदेही के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। परिजनों ने बताया कि संतोष धुर्वे को सिर-पैर में ज्यादा चोट है और बबलू टेकाम के सिर में चोट है।

    बोरदेही में प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर स्थिति को देखते हुए दोनों घायल युवकों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल बैतूल रिफर किया। बैतूल अस्पताल ले जाते समय संतोष की मुलताई के पास मौत हो गई। एंबुलेंस के कर्मचारी संतोष का शव लेकर अस्पताल पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रखवाया।

    उल्लेखनीय है कि बीती रात को भी बोरदेही बस स्टैंड पर एक निजी बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में भी बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे भी प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया था। क्षेत्र में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button