बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

मुलताई के सरकारी कॉलेज में लाखों की चोरी : कंप्यूटर सिस्टम, प्रोजेक्टर और सीसीटीवी कैमरे ले उड़े चोर

  • विजय सावरकर, मुलताई
    बैतूल जिले के मुलताई शहर में बोरदेही मार्ग पर स्थित सरकारी कॉलेज में अज्ञात चोरों द्वारा धावा बोलकर लाखों रुपए का सामान चुरा लिए जाने का मामला सामने आया है। इस चोरी से हड़कंप मचा हुआ है। चोरी की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक 4 मई की सुबह कर्मचारियों ने गेट का ताला खोल कर कॉलेज के अंदर प्रवेश किया। वे यह देख कर भौचक रह गए कि भोज विश्वविद्यालय कक्ष और वर्चुअल कक्ष के दरवाजे के ताले टूटे थे। चोरों ने दोनों कक्ष में रखे कंप्यूटर सिस्टम, इंटरनेट राउटर, प्रोजेक्टर, सीसीटीवी कैमरे सहित लगभग 3 लाख रुपए का सामान चुरा लिया था।

    ग्राम चंदोरा खुर्द की ओर की दीवार से छत पर चढ़कर चोरों ने कॉलेज भवन में प्रवेश किया। प्राचार्य डॉ. खुराना ने चोरी की सूचना पुलिस थाने में की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर प्राचार्य वर्षा खुराना ने बताया कि कॉलेज भवन के ग्रिल गेट और मुख्य दरवाजे का ताला टूटा नहीं था। केवल भोज विश्वविद्यालय कक्ष और वर्चुअल कक्ष के ताले टूटे हुए मिले हैं।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button