बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटयूथ अपडेट

तीर्थ स्थल सालबर्डी की पांडव कचेरी के पास मिली युवक की 5 दिन पुरानी लाश

  • निखिल सोनी, आठनेर
    बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सालबर्डी की पांडव कचेरी के पास 5 दिन पुरानी युवक की लाश मिली है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की है।

    खेत जाने का कहकर निकला था, दो दिन बाद कुएं में मिला शव

    थाना आठनेर के एएसआई हितेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि ग्राम कोटवार की सूचना पर 11 दिसंबर को मौके पर पहुंचकर अज्ञात युवक की लाश बरामद की गई है। हालांकि अभी तक के मृतक की पहचान करने कोई भी सामने नहीं आया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

    रेलवे कर्मचारी का घर के पास मिला शव, गले पर हैं निशान

    पुलिस द्वारा बताया गया कि जंगल के पास अज्ञात युवक की लाश पिछले 5 दिन से एक ही जगह रखी थी। ग्रामीणों की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका स्थल पहुंचकर अज्ञात लाश को बरामद किया है। यहां लाश मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल चुकी है। ज्ञात हो कि यहां पर शिव धाम का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। यहां पर श्रद्धालुओं की लगातार आवाजाही बनी रहती है।

    युवक का शव मिला, हत्या की आशंका, एसपी पहुंचीं मौके पर

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button