बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

भीमपुर कांड: जयस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अंतिम मुझाल्दा को इंदौर से पकड़ा, एक आरोपी सारणी से गिरफ्तार

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    हाल ही में भीमपुर में हुए तोड़फोड़ और आगजनी कांड में आरोपी बनाए गए जयस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अंतिम मुझाल्दा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अंतिम को पुलिस ने इंदौर-देवास बायपास रोड पर स्थित एक ढाबे से रात करीब डेढ़ बजे गिरफ्तार किया। वहीं एक अन्य आरोपी राकेश महाले को सारणी से गिरफ्तार किया है। उक्त मामले में अब तक 42 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिनमें से 3 को जमानत मिल गई है।

    एसडीओपी नितेश पटेल ने बताया कि जयस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अंतिम मुझाल्दा की उक्त घटना में महत्वपूर्ण भूमिका थी। उसके भड़काऊ भाषण से ही लोग उग्र हुए थे। उसे इस मामले के मुख्य आरोपियों में से एक माना जा रहा है। घटना के बाद से उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। मुखबिर से प्राप्त सूचना और मोबाइल लोकेशन के आधार पर कल उनके नेतृत्व में एक टीम गिरफ्तारी के लिए रवाना हुई थी।

    इस टीम ने पहले हरदा में आधा दर्जन मकानों में सर्चिंग की, जहाँ उसके होने की संभावना थी। यहाँ नहीं मिलने पर टीम उसके गृह जिले धार के ग्राम लोनी पहुंची। वहां घर पर तलाशी ली गई। इसके बाद उसकी लोकेशन इंदौर में मिलने पर टीम इंदौर पहुंची। यहाँ इंदौर-बायपास रोड पर स्थित मारुति नंदन ढाबे से उसे गिरफ्तार किया गया है।

    इधर चिचोली टीआई अजय सोनी ने बताया कि इसी मामले में आरोपी बनाए गए राकेश महाले को सारणी से गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक 42 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जिनमें से 40 को पूर्व में ही न्यायालय में पेश किया जा चुका है। इनमें से 3 को जमानत मिल चुकी है वहीं शेष 37 जेल में हैं। आज गिरफ्तार किए गए अंतिम मुझाल्दा और राकेश महाले को भी न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

    इस मामले में आरोपियों के खिलाफ पहले धारा 147, 148, 149, 341, 332, 353, 336 IPC, 4/5 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 435, 427, 333, 109 IPC भी बढ़ाई गई हैं।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button