MP News : किसानों के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी, किसान भाई को एक क्लिक में आसानी से मिलेंगी खसरा खतौनी
MP News : किसान भाई के लिए बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आ रही है। मोहन सरकार ने किसान भाई के लिए ई खसरा परियोजना शुरू की है। इस योजना से किसान भाई को खसरा खतौनी निकालने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है और किसान भाई को पैसे भी कम लगने वाले है। खसरा खतौनी निकालने के लिए अब आपको सिर्फ 30 रूपये लगने वाले है। तो चलिए जानते है इसके बारे में
किसान के लिए जरूरी होते है खसरा खतौनी
आपको बता दे की खसरा और खतौनी किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज होते हैं। इसमें आपको भूमि और खेती से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी देखने मिल जाती है। पहले किसानों को खसरा-खतौनी की केवल फोटोकॉपी मिलती थी, जिसमें कई बार छेड़छाड़ की संभावना रहती थी। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ता था। कई बार किसानों के साथ धोखाधड़ी भी हो जाती थी। सरकार की इस योजना शुरू होने से अब यह समस्या दूर होने वाली है। आपको व्यवस्थित प्रामाणिक प्रति मिलेंगी।
बिना शुल्क के भी देख सकते है जानकारी
अगर किसान भाई घर बैठे अपने जमींन के बारे में देखना चाहते है तो वह भी घर बैठे देख सकते है। इसके लिए आपको किसी भी प्रकार का शुल्क देने की जरूरत नहीं है। बस आपको इसकी आधिकारिक वेब साइट mpbhulekh.gov.in पर जाना होंगा। वहाँ आपको लॉगिन करना होंगा जैसे ही आप लॉगिन करते है आपको अपनी जमींन के बारे में सारी जानकारी देखने मिल जायेंगी।
खास खबरे
- India Fertilizer Supply 2026: हॉर्मुज़ संकट के बीच भारत की बड़ी कामयाबी, किसानों के लिए उर्वरकों की आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित, 15 जहाज सुरक्षित पहुंचे
- Shivpuri Defence Manufacturing Plant: मध्यप्रदेश में बड़ा रक्षा निवेश, शिवपुरी में बनेगा अडानी समूह का अत्याधुनिक डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब
- Betul Mandi Bhav 04 July: बैतूल मंडी भाव 04 जुलाई: गेहूं की 5,997 बोरी आवक, सोयाबीन और मूंग को मिले शानदार दाम
- Betul Road Accident: तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, किसान की मौत; पत्नी घायल, दूसरे बाइक सवार को भी लिया चपेट में
- Betul Mandi Bhav 03 July: बैतूल मंडी भाव: सोयाबीन 6900 और मूंग 7001 रुपये तक पहुंची, किसानों को राहत



