धर्म/अध्यात्म अपडेट

Latest Betul News : संगीतमय भजनों और व्याख्या सहित सुंदरकाण्ड पाठ 13 को, रसराज महाराज देंगे प्रस्तुति

Latest Betul News : देश के जाने-माने हनुमंत कृपा पात्र रसराज महाराज (दिल्ली) के मुखारबिंद से संगीतमय भजनों से लयबद्ध व्याख्या सहित सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन आगामी 13 अप्रैल शनिवार को किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन बैतूल में और सक्रिय समाजसेवी और प्रमुख व्यवसायी हरबंश आहूजा परिवार द्वारा कराया जाएगा।

Latest Betul News : बैतूल। देश के जाने-माने हनुमंत कृपा पात्र रसराज महाराज (दिल्ली) के मुखारबिंद से संगीतमय भजनों से लयबद्ध व्याख्या सहित सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन आगामी 13 अप्रैल शनिवार को किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन बैतूल में और सक्रिय समाजसेवी और प्रमुख व्यवसायी हरबंश आहूजा परिवार द्वारा कराया जाएगा।

कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए राजेश-राकेश आहूजा ने बताया कि चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर जिले के धर्मप्रेमियों के लिए रामचरित मानस के पंचम सोपान श्री सुंदरकाण्ड पाठ को सकारात्मक एवं विचारात्मक ऊर्जा संचालित करने का माध्यम कहा गया है।

इस ऊर्जा का सभी में संचारण हो इस हेतु व्याख्या सहित, संगीतमय भजनों से लयबद्ध श्री सुंदरकाण्ड पाठ 13 अप्रैल को देश के प्रख्यात कथा वाचक, हनुमंत कृपा पात्र रसराज महाराज के मुखारबिंद से होगा। कार्यक्रम सिविल लाइन्स, बैतूल स्थित रामकृष्ण बगिया में शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक रखा गया है।

देश-विदेश में दे चुके हैं प्रस्तुति (Latest Betul News)

उल्लेखनीय है कि रसराज महाराज ने देश-विदेश में श्री रामकथा, सुंदरकाण्ड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ, बजरंग बाण पाठ को अपनी मधुर आवाज और अभिनव अंदाज में प्रस्तुत करके सामान्य जनमानस को विशेषकर युवाओं को धर्म और अध्यात्म से जोड़ने का पावन कार्य किया है। इसके चलते रसराज महाराज युवाओं में खासे लोकप्रिय हो गए हैं।

सभी से पुण्य लाभ लेने का आग्रह (Latest Betul News)

आहूजा परिवार द्वारा पूर्व में भी ऐसे ही धार्मिक आयोजन कराए जाते रहे हैं। इसी कड़ी में यह आयोजन भी हो रहा है। आहूजा बंधुओं ने सभी धर्मप्रेमियों से आग्रह किया है कि इस मंगल अवसर पर पधारकर पुण्य लाभ लें।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button