MP Weather News : मध्यप्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड, स्कूल के समय में हुआ बदलाव
MP Weather News : मध्यप्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड, स्कूल के समय में हुआ बदलाव। मध्यप्रदेश में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन में भी तापमान में गिरावट देखने मिली है। आने वाले दिनो में ठंड और भी बढ़ने के आसार है। जिसके चलते सरकार ने स्कूल के समय में बदलाव करने एक निर्णय लिया है। ठंड का असर बच्चों और बुजुर्गो पर ज्यादा देखने मिलता है।
शहडोल में बदला स्कूल का समय
मध्य प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशों के आधार पर, शहडोल जिले में भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए, जिले के सभी प्राथमिक और माध्यमिक सरकारी, गैर-सरकारी और सीबीएसई स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक की प्रथम पाली में संचालित होने वाले सभी स्कूलों के संचालन का समय बदल दिया गया है।अब 2 दिसंबर, 2024 से 31 जनवरी, 2024 तक सभी उक्त स्कूल सुबह 9 बजे से संचालित होंगे।
मध्यप्रदेश में पचमढ़ी सबसे ठंडा
मध्य प्रदेश के पहाड़ी स्टेशन पचमढ़ी में शनिवार को रात का न्यूनतम तापमान तेजी से गिरकर 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, नौगांव में 8 डिग्री, राजगढ़ में 8.2 डिग्री, उमरिया में 8.4 डिग्री, मंडला में 8.6 डिग्री, रीवा और खजुराहो में 9.2 डिग्री और टीकमगढ़ में 9.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर चल रही है और आने वाले दिनों में तापमान और गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के उपाय करने की सलाह दी है।
खास खबरे
- Bride Cash Rain Viral Video: शादी में दुल्हन पर नोटों की बरसात! वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
- Betul Indore Highway Tractor Accident: बैतूल-इंदौर हाईवे पर बड़ा हादसा: सरियों से भरा ट्रैक्टर पलटा, एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल
- CM Helpline Negligence Betul: सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर बड़ा एक्शन: बैतूल में 28 अफसरों को शोकॉज नोटिस, वेतन कटौती की चेतावनी
- Betul Mandi Bhav 18 February 2026: बैतूल मंडी भाव 18 फरवरी 2026: 33179 बोरी आवक, मक्का 1748 तक, जानें सोयाबीन-चना के ताजा रेट
- Indore Mandi Bhav 18 February: इंदौर मंडी भाव 18 फरवरी 2026: लहसुन और डॉलर चना की रिकॉर्ड आवक, जानें सभी फसलों के ताजा रेट



