बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
आगजनी पीड़ित दुकानदारों से मिलने पहुंचे विधायक निलय डागा
बैतूल शहर के गंज क्षेत्र में सब्जी मंडी में स्थित दुकानों में गुरुवार तड़के लगी आग से प्रभावित दुकानदारों से मिलने विधायक निलय डागा गुरुवार दोपहर को पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों से घटना की जानकारी ली। इसके साथ ही शासन से हरसम्भव सहायता दिलवाने का आश्वासन पीड़ित दुकानदारों को दिया।
दुकानदारों ने श्री डागा को बताया कि आग लगने से उनको भारी नुकसान हुआ है। उनका सब कुछ आग लगने की इस घटना में बर्बाद हो गया। विधायक श्री डागा ने उन्हें ढांढस बंधाते हुए हरसम्भव मदद का आश्वासन दिया।

उल्लेखनीय है कि तड़के 3 से 4 बजे के बीच अज्ञात कारणों से सब्जी मंडी गंज में स्थित कपड़ा दुकानों में आग लग गई थी। घण्टों तक आग लगी रहने से इन दुकानों का सारा सामान खाक हो गया। सुबह फायर ब्रिगेड ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। रात में किसी की नजर नहीं जाने से घण्टों तक आग लगी रही।
सुबह लोग जब घूमने निकले तब उन्होंने दुकानों से धुआं निकलते देखा और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इस पर करीब 7 बजे फायर ब्रिगेड ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग कैसे लगी यह तो अभी स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।



