बैतूल अपडेट

Betul News Today : जंगल में मिला युवक का शव, हत्या या हादसा स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस

Betul News Today : बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में चोपना थाना अंतर्गत एक युवक का शव उसी के खेत के पास जंगल में मिला है। युवक एक दिन पहले अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था। संदिग्ध अवस्था में शव मिलने पर पुलिस हत्या और हादसा दोनों ही बिंदुओं पर जांच में जुट गई है।

Betul News Today : जंगल में मिला युवक का शव, हत्या या हादसा स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस

⇓ विनोद पातरिया, घोड़ाडोंगरी

Betul News Today : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में चोपना थाना अंतर्गत एक युवक का शव उसी के खेत के पास जंगल में मिला है। युवक एक दिन पहले अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था। संदिग्ध अवस्था में शव मिलने पर पुलिस हत्या और हादसा दोनों ही बिंदुओं पर जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चोपना थाना अंतर्गत ग्राम मनकाढाना निवासी सन्नू पिता चुन्नीलाल अखंडे (उम्र 40 वर्ष) एक दिन पहले अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था। उसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की तो शनिवार शाम को उसका शव खेत के पास ही जंगल में मिला।

इसलिए हो रहा संदिग्ध प्रतीत

बताया जाता है कि शव के सिर और अन्य अंगों से ब्लड निकल रहा है। इसलिए मामला संदिग्ध लग रहा है। यही वजह है कि पुलिस इसे हत्या से भी जोड़ कर देख रही है।

हालांकि खेत से करंट लगाने वाला सेंटरिंग वायर भी बरामद हुआ है जो कि अक्सर फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए आसपास लगा दिया जाता है। इसलिए प्रांरभिक तौर पर करंट से मौत होना माना जा रहा है।

दोनों बिंदुओं पर हो रही जांच

बहरहाल, पुलिस द्वारा हत्या या हादसा, दोनों ही बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस ने शव बरामद कर घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार पीएम कराया है। पीएम रिपोर्ट आने पर ही मृत्यु की असली वजह सामने आएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button