बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

चोर गिरोह सक्रिय, घर के सामने खड़ी मोटर साइकिल चोरी

  • मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़
    जिला मुख्यालय के समीप बसे बैतूल कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम खेड़ी सांवलीगढ़ में चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन चोरो का पता लगाने में पुलिस रूचि नहीं दिखा रही है। पहले भी ग्राम के सुमित दुबे के निवास से चोर बाइक चुरा कर ले गए थे। उसका पता चला नहीं है और फिर दूसरी बाइक चोरी की घटना अनिल गिरी के घर हो गई। उसका भी कोई सुराग नहीं लगा।

    अब 10 फरवरी की रात ग्राम के सुनील पिता रामाधार के घर के सामने खड़ी मोटर सायकल अल्बा यामाहा क्रमांक एमपी-48/एमसी-3251 कोई अज्ञात चोर चुरा कर ले गया है। सुनील राठौर ने बताया कि उन्होंने स्थानीय पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कर दी है। पुलिस बाइक चोरों की पतासाजी करने जुट गई है। वहीं चोरी की घटनाएं बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button