बैतूल अपडेट

Betul News: मुलताई में व्यापारी से 8 लाख जब्ती के मामले में नोडल अधिकारी ने दिए यह आदेश, एसटीएफ ने की थी जांच

Betul News: Nodal officer gave this order in the case of seizure of Rs 8 lakh from a businessman in Multai, STF had investigated

Betul News: मुलताई में व्यापारी से 8 लाख जब्ती के मामले में नोडल अधिकारी ने दिए यह आदेश, एसटीएफ ने की थी जांच
Betul News: मुलताई में व्यापारी से 8 लाख जब्ती के मामले में नोडल अधिकारी ने दिए यह आदेश, एसटीएफ ने की थी जांच

Betul News: मुलताई पुलिस ने 17 अक्टूबर को नगर के फव्वारा चौक से व्यापारी संतोष साहू की कार से ₹800000 जब्त किए थे। इस राशि को जब्त करने के बाद मामला एफएसटी को सौंप दिया गया था, जहां से जांच के बाद यह मामला जिले में नोडल अधिकारी को भेजा गया था। मामले में जांच होने के बाद कल इस राशि को रिलीज करने के आदेश हो गए हैं। इसके बाद व्यापारी संतोष साहू ने थाने में जमा उक्त राशि प्राप्त की है। टीआई प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि जिले से आदेश आने के बाद उक्त राशि व्यापारी को वापस सौप दी गई है। व्यापारी संतोष साहू ने बताया कि वह उक्त राशि बैंक से निकलकर खरीदी करने के लिए जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने रास्ते में पकड़ लिया, वह एक व्यापारी है और खरीदी के लिए राशि बैंक से निकाल सकते हैं। आख़िरकार जब्ती के 10 दिन बाद उन्हें अपना पैसा वापस मिल गया है।

क्या हुआ था 17 अक्टूबर को…. मुलताई पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यापारी अपनी गाड़ी में लाखों रुपए की नगदी लेकर जा रहा है। आदर्श आचार संहिता लगने से इस सूचना को टीआई प्रज्ञा शर्मा ने गंभीरता से लिया और टीम के साथ फ़व्वारा चौक पर उक्त गाड़ी को रोककर उसमें से ₹800000 की राशि जब्त कर ली थी। जिस समय राशि जब्त की जा रही थी,उस समय व्यापारी ईसका भारी विरोध कर रहा था,लेकिन उसके बावजूद राशि जप्त कर ली गई। बाद में यह मामला जांच में चला गया और अब 10 दिन बाद ही राशि रिलीज हो पाई है। (Betul News)

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Optical Illusion: इस तस्वीर मे छिपा है लड़की की अलावा एक और चेहरा, क्‍या आप ढूंढ पाएंगे? 10 सेकंड में करें चैलेंज पूरा

Related Articles

Back to top button