Live Chori: दो प्रतिष्ठानों के टूटे ताले, एक से 50 हजार रुपए चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ आरोपी
• उत्तम मालवीय, बैतूल
शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में बीती रात एक चोर ने 2 प्रतिष्ठानों को अपना निशाना बनाया। एक में तो उसे कुछ नकद राशि नहीं मिली, लेकिन दूसरी में जरूर वह करीब 50 हजार रुपए चुराने में सफल रहा। इस चोर की पूरी गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसके आधार पर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चोर ने रात करीब सवा दो बजे चोरी की घटना को अंजाम दिया है। कैट के अध्यक्ष मनोज भार्गव ने बताया कि चोर उनके यहां भी दरवाजा तोड़कर घुसा। हालांकि वे अपने प्रतिष्ठान में नकदी नहीं रखते हैं। वहीं आरोपी केवल नकदी की तलाश में आया था। इसलिए उसे खाली हाथ जाना पड़ा।
cctv footage : वीडियो में देखें किस तरह आराम से चोरी को अंजाम दे रहे आरोपी, सीसीटीवी में हुए कैद
वहीं गंज क्षेत्र में स्थित बार में चोर पहुंचा और वहां से करीब 50 हजार रुपए नकदी चुराए हैं। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। गंज थाने की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। उम्मीद की जा रही है हुलिए के आधार पर चोर पकड़ा जाएगा।



