बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Suicide : महिला ने अज्ञात कारणों से लगाई फांसी, बुजुर्ग का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

बैतूल। जिले के चोपना और आठनेर थाना क्षेत्र में अलग-अलग कारणों से एक महिला और बुजुर्ग की मौत हो गई। महिला ने जहाँ अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली वहीं बुजुर्ग का शव गांव की आंगनवाड़ी के पीछे मिला है। दोनों मामलों में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार चोपना थाना अंतर्गत ग्राम बरेलीपार में सुगरती पति मोहन सरियाम (40) ने मंगलवार शाम को अज्ञात कारणों से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। महिला ने पेड़ पर फंदा बना कर फांसी लगाई। परिजनों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए घोड़ाडोंगरी भिजवाया।

इधर आठनेर थाना क्षेत्र में ग्राम हिडली में एक बुजुर्ग का शव मिला है। बताया जाता है कि ग्राम हिडली में आंगनवाड़ी के पीछे राजाराम पिता बारीक धुर्वे (62) का शव मिला है। राजाराम की मौत क्यों और कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस द्वारा शव को पीएम के लिए भिजवाया गया है। दोनों ही मामलों में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button