बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

खबर का असर: पुलिस ने उठाए नदी पर पड़े स्टॉपर

माचना नदी पर रखे चारों स्टॉपर उठा लिए गए हैं।
  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    यातायात पुलिस ने हमलापुर में माचना नदी पर रखे स्टॉपर उठाकर इन्हें यातायात थाने में सुरक्षित रख लिए हैं। इससे जहां यह खराब होने से बचेंगे वहीं भविष्य में भी उपयोग में आते रहेंगे। ‘बैतूल अपडेट’ ने कल ही इस बात की जानकारी देते हुए पुलिस के आला अफसरों का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया था। इसे गम्भीरता से लेते हुए कल ही पुलिस ने माचना नदी पर पड़े चारों स्टॉपर उठा लिए हैं। उल्लेखनीय है कि नवरात्र और गणेशोत्सव में विसर्जन के दौरान व्यवस्था बनाने के लिए नदी पर स्टॉपर रखे गए थे, लेकिन पुलिस ने अब तक इन्हें नहीं उठाया था। अभी तक यह स्टॉपर नदी के पुल पर ही रखे थे। एक स्टॉपर को किसी आवारा तत्व ने नदी में फेंक दिया था। इससे वह खराब हो रहा था। जागरूक नागरिकों ने बैतूल अपडेट के माध्यम से इन स्टॉपरों को उठाने की अपील की थी ताकि यह भविष्य में भी काम आते रहे।
    पुल से स्टॉपर उठाना भूली पुलिस, अब हो रहे यह हाल

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button