बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

upadhyaksh chunav : कांग्रेस के शिव माहोरे नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्वाचित, अध्यक्ष चुनाव में बने राजनैतिक समीकरणों से कांग्रेस ने मारी बाजी

▪️ विजय सावरकर, मुलताई
पवित्र नगरी मुलताई में नगर पालिका अध्यक्ष के लिए सोमवार को हुए चुनाव में पहले भाजपा पार्षद नीतू प्रह्लाद परमार द्वारा कांग्रेस के 6 पार्षदों के सहयोग से भाजपा की घोषित उम्मीदवार वर्षा गड़ेकर को 3 मतों के अंतर से पराजित कर दिया गया। इसके बाद नगर पालिका उपाध्यक्ष पद कांग्रेस के खाते में जाने के अनुमान लगाए जा रहे थे। वह अनुमान सही साबित हुए।

यहां उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस पार्षद शिव माहोरे ने जीत दर्ज कर उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की जीत का परचम लहरा दिया। उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस पार्षद शिव माहोरे और भाजपा पार्षद डॉक्टर जीए बारस्कर ने अपना नामांकन जमा किया। मतदान के बाद शिव माहोरे को 8 मत मिले। जबकि डॉक्टर बारस्कर को 7 मत मिले।

जिसके चलते शिव माहोरे ने एक मत के अंतर से जीत दर्ज की। गौरतलब है नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस विधायक सुखदेव पांसे द्वारा बनाई रणनीति के चलते यह उलटफेर हुआ। वहीं भाजपा के दूसरे गुट के नेताओं की भी विशेष भूमिका रही।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button