बैतूल अपडेट

Betul Crime News: गौकशी के फरार आरोपी गिरफ्तार: बैतूल पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा

Betul Crime News: बैतूल जिले में कोतवाली पुलिस बैतूल ने गौकशी के दो फरार आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। एक दिन पहले ही पुलिस ने राष्ट्रीय हिंदू सेना की सूचना पर झाड़ेगांव के जंगल से मांस और धारदार हथियार बरामद किए थे। अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी फरार होने में सफल हो गए थे।

पुलिस विभाग बैतूल के जनसंपर्क अधिकारी ने घटना के संबंध में प्रेस नोट जारी कर बताया कि 7 अगस्त 2025 की रात्रि को प्राप्त सूचना पर कोतवाली पुलिस ने झगड़िया रोड, झाड़ेगांव के जंगल में दबिश दी। यहां राजा कुरैशी निवासी आजाद वार्ड बैतूल व उसका साथी गौकशी करने के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए।

मौके से जब्त की गई यह सामग्री (Betul Crime News)

पुलिस ने मौके से खून, खाल, थैली में रखा मांस तथा कपड़े के बंडल में लिपटे हथियार (छूरे एवं कुल्हाड़ी) बरामद किए। बरामद सामग्री को विधिवत जब्त कर थाना कोतवाली बैतूल में अपराध क्रमांक 809/25, धारा 4, 5, 9 गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम एवं धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

विशेष टीम गठित कर लगातार दबिश (Betul Crime News)

यह मामला धार्मिक आस्थाओं से जुड़ा होने के साथ-साथ कानून-व्यवस्था की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए साक्ष्य संकलित किए और आरोपियों की तलाश में विशेष टीम गठित कर लगातार दबिश दी।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार (Betul Crime News)

लगातार खोजबीन के बाद पुलिस ने राजा कुरैशी (37) निवासी फांसी खदान बैतूल एवं शेख इसरार (43) निवासी महावीर वार्ड बैतूल को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। जिसमें दोनों ने अपराध स्वीकार किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों के पास से 2 मोटर साइकिल भी जब्त की गई है।

गिरफ्तारी में इनकी रही भूमिका (Betul Crime News)

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया, उप निरीक्षक उत्तम मस्तकार, राकेश सरयाम, नरेन्द्र उईके, प्रधान आरक्षक तरुण पटेल, शिवकुमार, दिनेश निमोदा, दीपक कटियार, आरक्षक अनिल बैलवंशी, नितिन चौहान, पवन, हर्षित डांगे की मुख्य भूमिका रही। (Betul Crime News)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.comCategoriesबड़ी खबरें

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button