मनोरंजन अपडेट

Funny Jokes : एक चोर पिंटू का मोबाइल लेकर भाग गया और वो हंसने लगा… पढ़ें मजेदार जोक्‍स….

Funny Jokes : एक चोर पिंटू का मोबाइल लेकर भाग गया और वो हंसने लगा… पढ़ें मजेदार जोक्‍स....
Funny Jokes : एक चोर पिंटू का मोबाइल लेकर भाग गया और वो हंसने लगा… पढ़ें मजेदार जोक्‍स….

Funny Jokes : सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए।

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। (Funny Jokes)

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले (Funny Jokes) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। (Funny Jokes) 

Funny Jokes
Jokes

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है| (Funny Jokes)

लड़की – भैया, स्टेशन जाने के कितने पैसे लोगे?
रिक्शावाला- मैडम जी बीस रुपये।
लड़की ने हैरान सा मुंह बनाते हुए बोला- स्टेशन के बीस रुपये?
रिक्शावाला- हां मैडम जी, यहां से स्टेशन पूरे 2 किलोमीटर दूर है।
लड़की हाथ से इशारा करते हुए ये तो रहा स्टेशन!
रिक्शावाला ने तपाक से कहा- मैडम जी, हाथ पीछे कर लो,
कहीं रेल के नीचे ना आ जाए।

एक चोर पिंटू का मोबाइल लेकर भाग गया।
पिंटू हंसने लगा…
दोस्त- वो तुम्हारा मोबाइल लेकर भागा
और तुम हंस रहे हो।
पिंटू- भागने दो, चार्जर तो मेरे पास है….

मास्टर जी- चिंटू बताओ कि भैंस पूंछ क्यों हिलाती है?
चिंटू- मास्टर जी, क्योंकि पूंछ में इतनी ताकत
नहीं होती कि वो भैंस को हिला सके।

शिक्षक ने परीक्षा में चार पन्ने का निबंध लिखने के लिए
बच्चों को दिया निबंध का विषय था ‘आलस्य क्या है’?
एक बच्चे ने तीन पेज को खाली छोड़ दिया और
चौथे पन्ने पर बड़े अक्षरों में लिखा…यही आलस्य है।

डॉक्टर- अब आप खतरे से बाहर हैं,
फिर भी आप इतना डर क्यों रहे हैं।
मरीज- जिस ट्रक से मेरी दुर्घटना
हुई थी उस पर लिखा था- जिंदगी
रही तो फिर मिलेंगे’।

सोनू पेड़ पर उल्टे लटके हुए था…
बंटी ने पूछा- क्या हो गया?
सोनू- कुछ नहीं, सिर दर्द की गोली खाई है, कहीं
पेट में ना चली जाए!!!

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Back to top button