बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
Transfer: MP में ASP और SDOP के थोकबंद तबादले, देखें कौन-कौन हुए प्रभावित, बैतूल के भी दो अफसर स्थानांतरित

मध्यप्रदेश के गृह विभाग द्वारा पुलिस विभाग में थोकबंद तबादले किए गए हैं। इसमें राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के एएसपी स्तर के 21 और डीएसपी स्तर के 167 अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है। इन तबादलों से बैतूल जिला भी प्रभावित हुआ है।
विगत डेढ़ वर्षों से बैतूल एसडीओपी के रूप में पदस्थ नितेश पटेल का तबादला हॉकफोर्स बालाघाट हुआ है। उनकी जगह साइबर सेल इंदौर में पदस्थ सृष्टि भार्गव को बैतूल एसडीओपी बनाया गया है।
इसी तरह सारणी में पदस्थ कार्यवाहक एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान का तबादला इटारसी हो गया है। उनकी जगह हॉकफोर्स बालाघाट से रोशन कुमार जैन को सारणी एसडीओपी बनाया गया है। इनके अलावा अन्य सभी स्थानांतरित अधिकारियों की सूची नीचे दी गई है।
∆ डीएसपी/एसडीओपी की तबादला सूची…










∆ एएसपी की तबादला सूची…





