मध्यप्रदेश अपडेट

Ladli Bahana : महाराष्ट्र में लाड़ली बहनों को दूसरी किस्त का भी ऐलान

Ladli Bahana : मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना की तर्ज पर महाराष्ट्र राज्य में मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना चलाई जा रही है। यहां पर इसी अक्टूबर महीने में नवंबर माह की दूसरी किस्त भी ट्रांसफर किए जाने का ऐलान किया जा चुका है। यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि दीपावली पर्व के पहले बहनों को राशि मिल सके।

Ladli Bahana : महाराष्ट्र में लाड़ली बहनों को दूसरी किस्त का भी ऐलान

Ladli Bahana : मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना की तर्ज पर महाराष्ट्र राज्य में मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना चलाई जा रही है। यहां पर इसी अक्टूबर महीने में नवंबर माह की दूसरी किस्त भी ट्रांसफर किए जाने का ऐलान किया जा चुका है। यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि दीपावली पर्व के पहले बहनों को राशि मिल सके।

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह घोषणा सोलापुर में आयोजित मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन वचनपूर्ति कार्यक्रम में की। महाराष्ट्र में जुलाई 2024 से मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की तर्ज पर मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना चलाई जा रही है। यहां 21 से 65 साल तक की 2.20 करोड़ महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की सहायता प्रदान की जाती है।

मध्यप्रदेश में भी लगी है उम्मीद

मध्यप्रदेश में भी कयास लगाए जा रहे हैं कि दीपावली पर्व को देखते हुए यहां लाड़ली बहनों को नवंबर माह में मिलने वाली अगली किस्त इसी महीने महिलाओं को दिए जा सकते हैं ताकि दीपावली का त्योहार अच्छे से मनाया जा सके। यहां हर महीने 1 से 10 तारीख तक लाड़ली बहनों के खाते में राशि आती है।

बहनों को जल्द घोषणा की आस

हालांकि इसी महीने दीपावली जैसा महापर्व होने से सभी को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव न केवल इसी महीने नवंबर की किस्त भी दे देंगे बल्कि रक्षाबंधन की तरह दीपावली पर भी कुछ अतिरिक्त राशि बतौर शगुन देंगे। अभी तक सीएम मोहन यादव या सरकार की ओर से ऐसे कोई संकेत तो नहीं दिए गए हैं, लेकिन सभी को उम्मीद है कि जल्द ही ऐसी घोषणा हो जाएगी।

पांच दिन पहले मिली 17वीं किस्त

मध्यप्रदेश सरकार की लोकप्रिय मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 17 वीं किस्त हाल ही में 5 अक्टूबर को लाड़ली बहनों के खातों में पहुंची थी। रक्षाबंधन के त्योहार पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को किस्त की राशि के साथ 250 रुपये अतिरिक्त भी शगुन के तौर पर दिए थे।

वर्ष 2023 में शुरू हुई थी योजना

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना को लागू किए जाने की घोषणा 28 जनवरी 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी। उन्होंने यह बात भी कही थी कि योजना की राशि धीरे-धीरे बढ़ा कर 3000 रुपये तक कर दी जाएगी। यही कारण है कि अब इस राशि के बढ़ने का भी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button