बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Fire : मुलताई क्षेत्र के 2 खेतों में लगी आग, बाल-बाल बचे पोल्ट्री फॉर्म और वेयरहाउस

  • विजय सावरकर, मुलताई
    बैतूल जिले के मुलताई ब्लॉक में 2 खेतों में शनिवार आग लग गई। एक खेत में हाईटेंशन लाइन गिरने से आग लगी। जिसमें 3 एकड़ खेत में काट कर रखी फसल खाक हो गई। वहीं दूसरे खेत में लगी आग से पोल्ट्री फॉर्म और वेयरहाउस खाक होने से बाल-बाल बचे।

    जानकारी के अनुसार ग्राम रिधोरा में शनिवार दोपहर में किसान कैलाश डोंगरदिए के खेत में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मुलताई नगर पालिका की फायर बिग्रेड मौकेपर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक आग लगने से किसान की 3 एकड़ की काट के रखी गेहूं की फसल जल गई। आग हाईटेंशन लाइन के तार के टूट कर गिरने से लगी। समय रहते आग पर काबू पाने से आस पास के खेतों में रखी फसल बच गई।

    दूसरी ओर ग्राम मोही में दोपहर एक बजे प्रकाश अग्रवाल के खेत में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मुलताई नगर पालिका की फायर टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो पास में स्थित पोल्ट्री फार्म और वेयर हाउस में भी आग लग सकती थी। दोनों ही जगह आग बुझाने में फायर कर्मचारी राहुल, विजय बडघरे, भूपेंद्र राठौड़, गिरीश पिपले की मुख्य भूमिका रही।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button