मध्यप्रदेश अपडेट

MP Weather Alert: अगले 3 दिन एमपी में झमाझम बारिश का अलर्ट, कोहरे के बीच फिर बढ़ेगी कड़ाके की ठंड

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। कुछ दिनों की राहत के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश लौटने की संभावना है। इसके साथ ही बारिश, कोहरे और ठंडी हवाओं का असर भी बना रहेगा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों को लेकर अलर्ट जारी किया है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ किसानों को भी सतर्क रहने की जरूरत है।

बारिश का शुरू होगा नया दौर

भारतीय मौसम विभाग के भोपाल केंद्र के अनुसार मध्य प्रदेश में 31 जनवरी से मौसम में बदलाव साफ तौर पर नजर आएगा। 1 और 2 फरवरी को भी प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। यह स्थिति एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बन रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस सिस्टम के प्रभाव से बादल छाने, हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

सुबह-सुबह कोहरे ने बढ़ाई परेशानी

बारिश से पहले ही प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। शुक्रवार की सुबह भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर, जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के अनेक जिलों में कोहरे का असर रहा। कहीं हल्का तो कहीं मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कम हो गई। ग्वालियर, रीवा, शहडोल, सागर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, निवाड़ी, दतिया, श्योपुर, मुरैना, भिंड, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, कटनी, सतना, मैहर, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली जैसे जिलों में लोगों को सुबह के समय दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी, 1 फरवरी और 2 फरवरी के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके पहले और इसके दौरान कोहरे का असर भी बना रह सकता है, जिससे ठंड का एहसास और बढ़ेगा।

अगले तीन दिनों का संभावित असर

  • 31 जनवरी को ग्वालियर, मुरैना, दतिया, भिंड, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, विदिशा, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में बारिश होने की संभावना है।
  • 1 फरवरी को नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, भोपाल, विदिशा, सागर, रायसेन, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में बारिश का असर देखने को मिल सकता है।
  • 2 फरवरी को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, शाजापुर, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, देवास, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, कटनी, सतना, मैहर, उमरिया, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में बारिश का अलर्ट है।

इसलिए बदला प्रदेश का मौसम

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में हो रही भारी बर्फबारी और बारिश का असर मध्य प्रदेश के मौसम पर भी पड़ रहा है। इन इलाकों में ऊंचाई पर तेज रफ्तार से चल रही जेट स्ट्रीम हवाएं प्रदेश तक ठंडी हवा पहुंचा रही हैं। गुरुवार को दिनभर ठंडी हवाएं चलती रहीं, खासकर ग्वालियर-चंबल अंचल में इसका असर ज्यादा महसूस किया गया, जहां दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

बारिश के बाद फिर बढ़ेगी सर्दी

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद प्रदेश में ठंड एक बार फिर तेज हो सकती है। दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इसका सीधा असर जनजीवन और फसलों पर भी पड़ सकता है।

मंदसौर सबसे ठंडा, पचमढ़ी भी सिहरता रहा

ओलावृष्टि और बारिश थमने के बाद प्रदेश में सर्दी और घना कोहरा और ज्यादा प्रभावी हो गया है। गुरुवार सुबह कई जिलों में 10 बजे तक धूप नहीं निकल सकी। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित 20 से अधिक जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। ग्वालियर और दतिया में कोहरा सबसे घना रहा।

उज्जैन, सागर, भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, राजगढ़, रतलाम, जबलपुर, खजुराहो, सतना, मलाजखंड, धार, गुना, रायसेन, श्योपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, नरसिंहपुर, सिवनी और उमरिया में भी दृश्यता कम दर्ज की गई। रात के तापमान की बात करें तो मंदसौर में पारा 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया, जबकि प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी भी ठंड के मामले में दूसरे नंबर पर रहा।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button