बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

दुखद : सूखी नदी के पास हुए हादसे में घायल तीसरे युवक की भी मौत, नागपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

  • नवील वर्मा, शाहपुर
    बैतूल जिले के शाहपुर ब्लॉक में बैतूल-भोपाल नेशनल हाईवे पर स्थित भौंरा क्षेत्र में सूखी नदी के पास सोमवार शाम को भीषण हादसा हो गया था। इसमें ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल था। उसे शाहपुर से बैतूल और फिर नागपुर ले जाया गया था। वहां उसकी भी मौत हो गई है।

    सोमवार शाम को सूखी नदी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक द्वारा टक्कर मारे जाने से बाइक पर सवार रामदयाल पिता मुन्ना कुमरे (20) निवासी कोटमी तहसील शाहपुर और पप्पू मर्सकोले (30) निवासी गोलई तहसील घोड़ाडोंगरी की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस हादसे में दिलीप पिता गुड्डू कुमरे (22) निवासी कोटमी गंभीर रूप से घायल हो गया था।

    भौंरा के पास भीषण हादसा : बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत और एक गंभीर घायल

    पुलिस द्वारा उसे तत्काल ही शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। गंभीर होने से उसे बैतूल जिला अस्पताल रेफर किया गया था। वहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर नागपुर ले जाया गया था। वहां आज मंगलवार को नागपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई है। दो दिन में तीन युवकों की मौत से क्षेत्र का माहौल गमगीन है।

    UPDATE : भौंरा हादसे में मृतकों और घायल की हुई शिनाख्त, मेले में जाने का कह कर निकले थे घर से

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button