बैतूल अपडेट

Betul GST Reform: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने जीएसटी रिफॉर्म पर मुंह मीठा कर दी बधाइयां

Betul GST Reform: बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने जीएसटी रिफॉर्म जन जागरण अभियान के अंतर्गत सोमवार को बैतूल के गंज मार्केट में भ्रमण कर स्थानीय व्यापारियों और ग्राहकों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में किए गए बदलाव की जानकारी देकर मुंह मीठा कराया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल ने खरीदारी कर रहे ग्राहकों से चर्चा के दौरान उन्होंने जीएसटी की कम हुई दरों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार माना। उन्होंने अपने दैनिक जीवन में अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पाद एवं वस्तुओं के क्रय-विक्रय व उपयोग का आग्रह भी किया।

Betul GST Reform: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने जीएसटी रिफॉर्म पर मुंह मीठा कर दी बधाइयां

आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि जीएसटी सुधार आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में बड़ा ऐतिहासिक कदम है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की नागरिक देवो भव: की परिकल्पना साकार हो रही है। भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दें और अधिक से अधिक मात्रा में स्वदेशी उत्पादों का ही उपयोग करें।

विकसित राष्ट्र बनाने का है संकल्प

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आह्वान है कि अपने देश की मिट्टी से जुड़ा हर उत्पाद हमारी संस्कृति, मेहनत और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। इसलिए आत्मनिर्भर और विकसित भारत निर्माण के लिए वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देते हुए स्थानीय कारीगरों और स्वदेशी उद्योगों को प्रोत्साहन दें।

Betul GST Reform: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने जीएसटी रिफॉर्म पर मुंह मीठा कर दी बधाइयां

भारत दुनिया का सबसे बड़ा युवा देश

उन्होंने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत जीएसटी सुधार को देश की दिशा और दशा बदलने वाला महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि यह केवल कर सुधार नहीं, बल्कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प है। आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा युवा देश है। युवा न केवल उपभोग करता है बल्कि उत्पादन और जीडीपी में बड़ा योगदान दे सकता है। जीएसटी रिफॉर्म स्वदेशी के लिए मजबूत आधार बनेगा।

जीएसटी सुधार से खुले संभावनाओं के द्वार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि जीएसटी सुधार देश की आर्थिक प्रगति के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। जीएसटी की दरों में कमी कर न केवल कर प्रणाली को सरल और पारदर्शी बनाया गया है, बल्कि छोटे व्यापारियों और उद्योगों के लिए नई अपार संभावनाओं के द्वार खोले गए हैं।

भविष्य में और भी प्रभावी बनेगी

वन नेशन, वन टैक्स की अवधारणा ने बाजार को एकीकृत किया है और राज्यों के राजस्व को स्थिरता प्रदान की है। निरंतर सुधारों और डिजिटल प्रौद्योगिकी के उपयोग से जीएसटी प्रणाली भविष्य में और अधिक प्रभावी तथा जनहितैषी बनेगी।

भ्रमण के दौरान यह रहे मौजूद

इस दौरान केंद्रीय मंत्री डीडी उइके, जिला अध्यक्ष सुधाकर पंवार, विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, जिला महामंत्री कृष्णा गायकी, जिला संयोजक दीपक सलूजा, मनजीतसिंह साहनी, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैद्य सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय जन उपस्थित रहे।


FAQs

Q1: बैतूल गंज मार्केट में BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने किस अभियान के तहत भ्रमण किया?
A1: हेमंत खण्डेलवाल ने जीएसटी रिफॉर्म जन जागरण अभियान के अंतर्गत बेतुल गंज मार्केट का भ्रमण किया।

Q2: इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य क्या था?
A2: भ्रमण का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों और ग्राहकों को GST सुधार और कर दरों में हुए बदलाव के बारे में जानकारी देना और उन्हें जागरूक करना था।

Q3: हेमंत खण्डेलवाल ने व्यापारियों और ग्राहकों से क्या चर्चा की?
A3: उन्होंने GST दरों में कमी पर प्रसन्नता व्यक्त की, प्रधानमंत्री मोदी का आभार माना और स्थानीय/स्वदेशी उत्पादों के अधिकतम उपयोग का आग्रह किया।

Q4: GST सुधार से क्या लाभ होंगे?
A4: GST सुधार से कर प्रणाली सरल और पारदर्शी होगी, छोटे व्यापारियों और उद्योगों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे और भारत की आर्थिक प्रगति में योगदान मिलेगा।

Q5: हेमंत खण्डेलवाल ने स्वदेशी उत्पादों के बारे में क्या कहा?
A5: उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों का क्रय-विक्रय बढ़ाना और ‘वोकल फॉर लोकल’ को प्रोत्साहित करना आत्मनिर्भर भारत निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Q6: इस भ्रमण में कौन-कौन मौजूद थे?
A6: इस दौरान जिला अध्यक्ष सुधाकर पंवार, विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, जिला महामंत्री कृष्णा गायकी, जिला संयोजक दीपक सलूजा, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा और अन्य पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।

Q7: GST सुधार भारत को किस दिशा में ले जाएगा?
A7: GST सुधार भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है और यह देश के आर्थिक व सामाजिक विकास को तेज करेगा।


देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button